भारत की 3 सबसे अमीर फैमिली, सिंगापुर की GDP को दे रहे हैं टक्कर, जानें लिस्ट में कौन-कौन?
India Three Richest Families: दुनिया की टॉप 50 अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में 460 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ सिंगापुर को भी गिना जाता है। खास बात यह है कि भारत के ऐसे तीन अमीर परिवार है, जिनकी आय सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है।
2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस रिपोर्ट के अनुसार, 25.8 लाख करोड़ रुपये ($309 बिलियन) के साथ, रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी परिवार टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 7.1 लाख करोड़ रुपये के साथ नीरज बजाज की अगुआई वाला बजाज परिवार है। तीसरे नंबर पर, 5.4 लाख करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ कुमार मंगलम बिड़ला की अगुआई वाला बिड़ला परिवार है। इन तीनों को मिलाकर 460 बिलियन डॉलर यानी 38 लाख करोड़ से अधिक होता है, जो कि सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है।

इस सूची में अडानी परिवार शामिल नहीं है, क्योंकि वे पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। पहली पीढ़ी के उद्यमियों की सूची में अडानी 15.4 लाख करोड़ रुपये नेट वर्थ के साथ टॉप पर है। इसके बाद, पूनावाला परिवार है, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का प्रबंधन करता है, जिसका मूल्य 2.4 लाख करोड़ रुपये है। डिवी लैबोरेटरीज की देखरेख करने वाला डिवी परिवार 91,200 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर है।
टॉप 10 परिवार
रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 सबसे अमीर भारतीय परिवारों की कुल संपत्ति लगभग 60.09 लाख करोड़ रुपये है। टॉप 10 व्यवसाय ऊर्जा (रिलायंस इंडस्ट्रीज), ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स (बजाज समूह, महिंद्रा एंड महिंद्रा), धातु और खनन (आदित्य बिड़ला समूह, जेएसडब्ल्यू स्टील), सॉफ्टवेयर और सेवाएं (एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो) और रसायन और पेट्रोकेमिकल्स (एशियन पेंट्स) सहित कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications