सरकार ने जारी किए GDP के आंकड़े, FY-23 में 7.2% रही विकास दर
गुरुवार को जारी किए गए सरकारी डेटा के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी 6.1% बढ़ोत्तरी हुई है।

भारत के लिए बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही के बीच भारत की अर्थव्ययवस्था में 6.1प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। जो पिछली तिमाही में 4.4 फीसदी ही थी।
बुधवार को जो सरकारी डेटा जारी किया गया उसमें ये खुलासा किया गया है। Statistics and Programme Implementation मंत्रालय के तहत National Statistical Office (NSO) ने घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद 43.62 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि पिछले वर्ष की तिमाही में 41.12 लाख करोड़ रुपये था। वहीं अंतिम तिमाही की बात की जाए तब 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दिखा रहा है।
20226-23 वित्तीय वर्ष के लिए 7 प्रतिशत आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया गया था, वहीं अब 7.2 प्रतिशत विकास दर दर्ज की गई है। 2022-23 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के 160.06 लाख करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान लगाया था हालांकि 2021-22 के 149.26 लाख करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में इस बार 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीडीपी की बढ़ने पर बोली ये बात
पिछली तिमाही में भारत की जीडीपी में बढ़ोत्तरी के आंकड़े जारी काहेने कबाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 022-23 की जीडीपी वृद्धि के आंकड़े वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को रेखांकित करते हैं। उन्होनें कहा समग्र आशावाद और सम्मोहक मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतकों के साथ यह मजबूत प्रदर्शन, हमारी अर्थव्यवस्था के आशाजनक पथ और हमारे देश के लोगों की दृढ़ता का उदाहरण है।
आर्थिक सलाहकार ने बोली ये बात
वहीं देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अनंत नागेश्वरन ने भारत में जीडीपी की बढोत्तरी पर कहा कि भारत एक और साल मजबूत आर्थिक प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 2022-23 की चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पर उन्होंने कहा अच्छी फसल और कमोडिटी की कीमतों में कमी से 2023-24 में भारत की मुद्रास्फीति में कमी आएगी। डॉ नागेश्व्ररन ने कहा इस चालू वित्तीय वर्ष 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर के लिए रिस्क दोनों तरफ से बराबर है। उन्होंने कहा चालू वित्त वर्ष में आंकड़ा इससे ऊपर जाने की अच्छी उममीद है।












Click it and Unblock the Notifications