आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबर, लगातार 5वें महीने घटा भारत का निर्यात

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। देश का निर्यात दिसंबर महीने में 1.8 फीसदी घटकर 1.92 लाख करोड़ रुपये (27.36 अरब डॉलर) पर आ गया। यह लगातार पांचवां महीना है जब निर्यात में गिरावट आई है। दिसंबर, 2019 में आयात भी 8.83 प्रतिशत घटकर 38.61 अरब डॉलर रहा, जिससे समीक्षाधीन माह के दौरान देश का व्‍यापार घाटा घटकर 11.25 अरब डॉलर पर आ गया। दिसंबर, 2018 में व्‍यापार घाटा 14.49 अरब डॉलर था।

Indias exports decline for fifth straight month in December shrank 1.8 percent in December

वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में भारत का आयात भी 8.83 प्रतिशत गिरकर 38.61 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा कम होकर 11.25 अरब डॉलर पर आ गया। दिसंबर 2018 में व्यापार घाटा 14.49 अरब डॉलर था। पेट्रोलियम आयात 0.83 प्रतिशत घटकर 10.69 अरब डॉलर जबकि सोना का आयात करीब 4 प्रतिशत गिरकर 2.46 अरब डॉलर रहा।

अप्रैल-दिसंबर 2019-20 के दौरान, निर्यात 1.96 प्रतिशत कम होकर 239.29 अरब डॉलर जबकि आयात 8.9 प्रतिशत घटकर 357.39 अरब डॉलर पर रहा। इससे देश का व्यापार घाटा इस अवधि में 118.10 अरब डॉलर पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+