बिजनेस के मामले में घाना और कजाकिस्तान से पिछड़ा भारत

नई दिल्ली। देश में बिजनेस के बढ़ावे के लिए कई योजनायें और मुहिम शुरु की गयी है। लेकिन इन सब के बावजूद ताजे आंकड़ों के अनुसार बिजनेस के मामले में भारत घाना और कजाकिस्तान जैसे देशों से भी पीछे है। बिजनेस के ममामले में भारत का स्थान 144 देशों की सूचि में 97 है। वहीं घाना और कजाकिस्तान भारत से इस लिस्ट में कहीं आगे हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में भारत को इस लिस्ट में कई छोटे देशों के कहीं पीछे रखा गया है।

India falls back in list of Forbes best countries for the business

वहीं डेनमार्क इस लिस्ट में सबसे उपर है। जबकि अमेरिका चार स्थान से पिछड़कर 22वें स्थान पर पहुंच गया है। फोर्ब्स की लिस्ट अमेरिका को ब्यूरोक्रेसी और खराब मॉनेटरी पॉलिसी के चलते बिजनेस के मामले में नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं 97वें स्थान पर भारत वैश्विक तौर पर खुले बाजार में तो आगे बढ़ रहा है लेकिन अपनी पुरानी नीतियों के चलते उसको बिजनेस के क्षेत्र में काफी दिक्कतें आ रही हैं। भारत की दूसरे देशों पर निर्भरता इसकी अहम वजह है।

फोर्ब्स के अनुसार भारत के पास अभी भी कई अहम मुश्किलों जैसे भ्रष्टाचार, गरीबी, घोटाला, भुखमरी, महिलाओं के अधिकार सहित कई मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। हालांकि कई क्षेत्र में भारत ने काफी तरक्की की है। निवेशकों की सुरक्षा के मामले में भारत की रैंकिंग 8, इनोवेशन के क्षेत्र में 41, व्यक्तिगत आजादी के मामले में 57 और प्रॉपर्टी के अधिकार के मामले में 61वां स्थान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+