नोटबंदी में एक ही खाते में जमा हुए 246 करोड़, फंस गए नेताजी
नई दिल्ली। कालेधन के खिलाफ अभियान के तहत तमिलनाडु में आयकर विभाग ने भारी मात्रा में बेनामी बैंक डिपॉजिट का पता लगाया है। इसके तहत 246 करोड़ रुपयों का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह सारे पैसे एक ही व्यक्ति ने एक ही बार में अपने खाते में जमा कराए थे। इन पैसों को नोटबंदी के दौरान जमा किया गया था। इन पैसों का संबंध एक जाने-माने नेता से जुड़ा है और आयकर विभाग को शक है कि यह पैसे उसी नेता के हैं। हालांकि, आयकर विभाग ने उस नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

बैंक बंद होने के बाद जमा किए पैसे
आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक ही व्यक्ति के खाते में पूरे 246 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे। यह पैसे तब जमा किए गए जब शाम को बैंक बंद हो गया था। नोटबंदी के दौरान जमा हुए पैसों का यह बड़ा अमाउंट है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के हिसाब से संदिग्ध खातों की जांच की जा रही है। यह संदिग्ध खातों की जांच का दूसरा चरण है।
240 करोड़ रुपए का नहीं चला पता
आयकर विभाग को तमिलनाडु में कुल 240 करोड़ रुपयों के डिपॉजिट होने का पता नहीं चल सका है। यह पैसे 441 खातों में जमा किए गए हैं, लेकिन इन खाता धारकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जब से नोटबंदी की घोषणा की गई है, तब से संदिग्ध ट्रांजैक्शन करने वाले खाताधारकों को वेरिफिकेशन के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। यह नोटिस कुल 27,739 खाताधारकों को भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications