Income Tax Return: टैक्सपेयर्स की संख्या 9 वर्षों के भीतर 90 प्रतिशत बढ़ी, CBDT ने जारी किए आंकड़े
पिछले 9 वर्षों में भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इसको लेकर आंकड़े जारी किए हैं और बताया कि रिटर्न निर्धारण वर्ष (AY) 2013-14 से 2021-22 में के बीच आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में 90 प्रतिशत बढ़ी है।

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि व्यक्तिगत करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने का आंकड़ा निर्धारण वर्ष 2021-22 में बढ़कर 6.37 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, "व्यक्तिगत करदाताओं द्वारा दाखिल रिटर्न निर्धारण वर्ष (Assessment Year) 2013-14 में 3.36 करोड़ से बढ़कर निर्धारण वर्ष (AY) 2021-22 में 6.37 करोड़ हो गया है, जो कुल मिलाकर 90% की वृद्धि दर्शाता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान भी, निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अब तक 7.41 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं, जिनमें 53 लाख नए पहली बार दाखिल करने वाले भी शामिल हैं।"
क्या कहते हैं सीबीडीटी के आंकड़े
व्यक्तिगत आयकर रिटर्न की संख्या बढ़ने के साथ अलग अलग ग्रॉस टोटल इनकम रेंज में भी रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ी है। सीबीडीटी के मुताबिक 5 लाख रुपये के इनकम वाले कुल 2.62 करोड़ टैक्सपेयर्स ने 2013-14 एसेसमेंट ईयर में रिटर्न भरा था। जिसकी संख्या 32 फीसदी बढ़कर 2021-22 एसेसमेंट ईयर में बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई। जबकि 5 लाख से 10 लाख रुपये और 10 लाख से 25 लाख रुपये तक ग्रॉस इनकम वाले टैक्सपेयर्स जिन्होंने आईटीआर दाखिल किया उनकी संख्या 2013-14 से 2021-22 एसेसमेंट ईयर के दौरान 295 फीसदी और 291 फीसदी बढ़ी है।
वहीं 2013-14 से 2021-22 एसेसमेंट ईयर के बीच कुल इनकम में टॉप एक फीसदी टैक्सपेयर्स का योगदान 15.9 फीसदी से घटकर 14.6 फीसदी पर आ गया है। नीचे से 25 फीसदी टैक्सपेयर्स का कुल इनकम में योगदान 2013-14 एसेसमेंट ईयर से 2021-22 एसेसमेंट ईयर के दौरान 8.3 फीसदी से बढ़कर 8.4 फीसदी हो गया है।
वहीं टैक्सपेयर्स की कुल औसतन आय असेसमेंट वर्ष 2013-14 में 4.5 लाख करोड़ थी, जो 56 फीसदी बढ़कर एसेसमेंट ईयर 2021-22 में बढ़कर 7 लाख रुपए पहुंच गई। आय की दृष्टि से टॉप एक फीसदी टैक्सपेयर्स का आय 42 फीसदी, जबकि निचले 25 फीसदी टैक्सपेयर्स की कुल औसतन आय 58 फीसदी बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications