आयकर विभाग ने जारी किए 1.62 लाख करोड़ रुपए के रिफंड, क्या आपके खाते में आया पैसा?
आयकर विभाग ने गुरुवार को कहा कि उसने इस वित्त वर्ष में अब तक देश के 1.79 करोड़ से अधिक कर दाताओं के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है।
नई दिल्ली, 27 जनवरी। आयकर विभाग ने गुरुवार को कहा कि उसने इस वित्त वर्ष में अब तक देश के 1.79 करोड़ से अधिक कर दाताओं के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 1.41 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये के हैं।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल 2021 से 24 जनवरी 2022 के बीच 1.79 करोड़ से अधिक मतदाताओं को 1,62,448 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। इसमें 1.77 करोड़ से अधिक संस्थाओं को जारी किए गए 57,754 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत आयकर रिफंड और 2.23 लाख मामलों में 1.04 लाख करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल हैं। अगर आप भी टैक्स भरते हैं तो आपके खाते में भी यह रिफंड आया होगा।
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में लगातर हो रहा सुधार, पूरी तरह ठीक होने में लगेगा समय- डॉक्टर
ऐसे चेक करें रिफंड का स्टेटस
करदाता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल (www.incometaxindiaefiling.gov.in) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर अपने रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद 'ई-फाइल किए गए रिटर्न / फॉर्म' अनुभाग देखें। यदि आपके खाते में रिफंड नहीं आया है तो आप आयकर विभाग से इसकी शिकायत कर सकते हैं। रिफंड न मिलने की शिकायत आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर या विभाग के टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications