Reliance AGM: मुकेश अंबानी बोले-सिर्फ 2 महीने में तैयार हुआ Jio Meet, अब तक 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

Reliance AGM: मुकेश अंबानी बोले-सिर्फ 2 महीने में तैयार हुआ Jio Meet, अब तक 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज 43वीं वार्षिक बैठक की है। ये मीटिंग जियो मीट( Jio meet) के जरिए की गई। ये पहला मौका है जब RIL की वार्षिक आम बैठक (AGM) वर्चुअल मीडियम के जरिए हुई है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने AGM में कंपनी के शेयरहोल्डर्स के समक्ष कंपनी की आगे की रणनीति का खाका पेश किया। 12 लाख करोड़ के मार्केट कैप को पार कर चुकी रिलायंस इंडस्ट्री ने अपनी वार्षिक बैठक में एक के बाद एक घोषणाएं और ऐलान किए हैं।

Recommended Video

    RIL AGM 2020: Mukesh Ambani का ऐलान, Jio में 33,737 Crore Invest करेगा Google | वनइंडिया हिंदी
    In Reliance AGM Mukesh Ambani Told JioMeet has already been downloaded by more than 5 million users.Here is the TOP Announcement

    चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत जियो मीट के साथ ही। रिलायंस के चेयरमैन ने कंपनी की 43वीं एजीएम की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती बनकर आया है, लेकिन देश और वैश्विक अर्थव्यवस्था इससे तेजी से रिकवर करेगी और जल्द ही अच्छी ग्रोथ प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि जियो मीट को 50 लाख लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।

    मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो मीट की लॉन्चिंग के बाद ही अब तक 50 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया है, जो बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि Jio Meet भारत का पहला और एकमात्र क्लाउड बेस्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसे सिर्फ दो महीने में ही यंग जियो प्लेटफॉर्म टीम ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप की रिलीज के कुछ दिन बाद इसे 50 लाख लोगों द्वारा डाउनलोड किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+