रिपोर्ट: 2018 में बदल जाएगी Jio की दुनिया, डाटा प्लान में हो सकते हैं बदलाव
Recommended Video

नई दिल्ली। बीते एक साल में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट को पूरी तरह बदल दिया है। कभी 4G डाटा की खपत के मामले में सबसे पीछे रहने वाला भारत आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 4G यूज करने वाला देश है। जियो की वजह से और भी कंपनियों ने अपने यूजर्स को कम कीमत में 4G डाटा ऑफर करने शुरु कर दिए। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि 4G यूजर्स के चल रहे 'अच्छे दिन' 2018 की शुरूआत के साथ खत्म होने वाले हैं क्योंकि रिलायंस जियो अपने बहुत सारे प्लान में बदलाव करने जा रहा है।

बढ़ सकते हैं जियो प्लान की कीमत
इंटरनेशनल एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 तक भारत की 80 प्रतिशत आबादी तक इंटरनेट डाटा की पहुंच हो जाएगी। इसके पीछे जियो और अन्य कंपनियों द्वारा लॉन्च किए जा रहे सस्ते 4Gफोन बड़ा कारण होंगे। इस बीच ओपनसिग्नल ने एक रिपोर्ट में बताया, '2018 में भी 4G मार्केट में यही ट्रेंड देखने को मिलेगा। जियो मार्केट की अगुआई करेगा। लेकिन महीनों के फ्री ऑफर और सस्ते ऑफर के बाद 2018 में जियो ऑफर की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। जियो अपने कई प्लान के दाम बढ़ा सकता है।'

LTE कनेक्शन में दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है भारत
भारत LTE कनेक्शन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट हैं। स्वीडन, ताइवन, स्विटजरलैंड यहां तक कि ब्रिटेन भी इस मामले में भारत से पीछे है। जियो के मार्केट में आने के बाद से यूजर्स अब 84 प्रतिशत टाइम LTE सिग्नल से कनेक्ट हो जाते हैं। यब पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्यादा है।

LTE कनेक्शन मामले में जियो है सबसे आगे
लॉन्च होने के 6 महीने के अंदर ही रिलायंस जियो भारत में सबसे बड़ा 4G नेटवर्क बनकर उभर गया था। जियो के यूजर्स 91.6 प्रतिशत बार LTE सिग्नल का लाभ उठा लेते हैं। जबकि जियो के अलावा और कोई भी टेलीकॉम कंपनी इस मामले में दर 60 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications