काम की खबर: Post Office में है सेविंग अकाउंट तो जान लें मिनिमम बैलेंस का नया नियम, वरना देना पड़ेगा जुर्माना

काम की खबर: Post Office में है सेविंग अकाउंट तो जान लें मिनिमम बैलेंस का नया नियम, वरना देना पड़ेगा जुर्माना

नई दिल्ली। बैंकों में सेविंग अकाउंट रखने पर आपको अपने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस बनाए रखना पड़ता है। इसे बनाकर नहीं रखने पर आपको फीस चुकानी पड़ती है। उसी तरह से अब डाक घर ( Post Office) में सेविंग रखने वालों को भी मिनिमम बैलेंस को बनाए रखना होगा। नए नियम के मुताबिक पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को अपने बचत खाते में कम से कम 500 रुपए रखना होगा।

 डाकघर में सेविंग अकाउंट के नए नियम

डाकघर में सेविंग अकाउंट के नए नियम

डाकघर में बचत खाताधारकों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक किसानों को अब अपने सेविंगक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना होगा। अगर आपका बचत खाता डाकघर में है तो आपको अपने खाते में कम से कम 500 रुपए रखने होंगे। नए नियम 12 दिसंबर से लागू हो जाएगा। अगर आप ऐसा नहीं हैं तो आपको जुर्माना भरना होगा। पोस्ट ऑफिस आपने रखरखाव के मद में चार्ज वसूलेगी।

11 दिसंबर तक खाते में रख लें मिनिमम बैलेंस

11 दिसंबर तक खाते में रख लें मिनिमम बैलेंस

पोस्ट ऑफिस में अगर आपने अपना बचत खाता ले रखा है तो आप 11 दिसंबर तक उसमें मिनिमम बैलेंस की रकम जरूर रख लें। पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट धारकों को अपने खाते में 12 दिसंबर से पहले कम से कम 500 रुपए जरूर रख लें। नए नियम को लेकर पोस्ट ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई। डाक विभाग ने कहा है कि जिन खाताधारकों में बचत खाते में 500 रुपए से कम की राशि है, वो 12 दिसंबर से पहले कम के कम अपने खाते में न्यूनत अमाउंट जरूर रखें। डाक विभाग की ओर से कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर खाते के रखरखाव शुल्क के तौर पर उनसे 100 रुपए की फीस भरनी होगी।

 क्या है वर्तमान नियम

क्या है वर्तमान नियम

वहीं अगर आपके खाते में कोई अमाउंट नहीं है तो आपका खाता बंद भी हो सकता है। आपको बता दें कि वर्तमान नियम के मुताबिक डाकघर में अगर आपका सेविंग अकाउंट हैं और आपने चेकबुक ले रखी है, जो आपको अपने खाते में 500 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा, लेकिन बाकियों को इसकी छूट मिली है, लेकिन अब सभी बचत खाताधारकों को खाते में 500 रुपए के न्यूनतम अमाउंट को बनाए रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+