इस मामले में अगले दो सालों तक हम रहेंगे चीन से आगे
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि 2017, 2018 तक भारत की विकास दर में तेजी आएगी। वहीं चीन की तुलना में भारत की इकोनॉमी के आगे रहने की उम्मीद भी जताई गई है।

चीन से आगे रहेगा भारत
IMF का रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2017 और 2018 में चीन की विकास दर क्रमशः 6.7 फीसदी और 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर, 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.7 फीसदी दर से विकास करने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं 2017 में भारत की विकास दर 7.4 रहने की उम्मीद है। इस तरह से भारत 2018 में भी चीन से आगे ही रहेगा।
नोटबंदी से नुकसान हुआ
IMF की रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के कदम से आर्थिक गतिविधियों में तो शिथिलता आई, लेकिन वहीं दूसरी ओर, सरकार द्वारा अधिक धन खर्च करने और आंकड़ों में परिवर्तन के कारण 2016 में भारत की विकास दर अनुमान से अधिक 7.1 फीसदी रही।












Click it and Unblock the Notifications