ब्रिक्स बैंक का स्वागत है हम भी साथ काम करेंगेः लैगार्डे

आपको बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन में नरेंद्र मोदी समेत कई ऐशियाई देशों के मुखियाओं ने भाग लिया है। जिसमें इस बात पर फैसला हुआ है कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका मिलकर ब्रिक्स बैंक की स्थापना करेंगे। जो इन देशों के विकास के लिए काम करेगा। इसका मुख्यालय चीन के संघाई में होगा और शुरूआती कमान भारत के हाथ में होगी।
हमारे कर्मचारी भी खुश होंगे
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक सराहना करते हुए यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी भी आपके बैंक के साथ काम करके बेहद खुश होंगे। उन्होंने कहा कि आईएमएफ का ब्रिक्स देशों के साथ बहुत मजबूत संबंध है, जो इस संस्थान के प्रमुख सदस्य हैं। हमें यह संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications