एशिया पैसिफिक की विकास दर के अनुमान को IMF ने बढ़ाकर 4.6% किया

IMF ने एशिया पैसिफिक की विकास दर के अनुमान को 2023 के लिए बढ़ा दिया है। भारत और चीन में विकास की रफ्तार के चलते इस अनुमान को बढ़ाकर 4.6 फीसदी कर दिया गया है।

imf

IMF: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एशिया पैसिफिक ग्रोथ के अनुमान में बदलाव किया है। आईएमएफ ने इसमे बदलाव करते हुए कहा कि एशिया पैसिफिक ग्रोथ की रफ्तार 4.6 फीसदी तक रह सकती है। इससे पहले पिछले वर्ष आईएमएफ ने एशिया पैसिफिक ग्रोथ की दर 3.8 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई थी।

एशिया पैसिफिक ग्रोथ में बढ़ोत्तरी की बड़ी वजह भारत और चीन में विकास की तेज रफ्तार है। एशिया और पैसिफिक में इस साल विकास 4.6 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। वहीं पिछले वर्ष इसकी रफ्तार 2.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।

आईएमएफ की ओर से विकास की नई रफ्तार के अनुमान जारी होने के बाद वैश्विक विकास में एशिया और पैसिफिक अकेले तकरीबन 70 फीसदी का योगदान करेगा।

आईएमएएफ रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया पैसिफिक क्षेत्र में भारत और चीन विश्व की कुल योगदान का तकरीबन 50 फीसदी योगदान करेंगे। जिस तरह से कोरोना के बाद चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खोल दिया है,उसका असर भी विकास की रफ्तार में मददगार साबित हो रहा है।

इसके साथ ही आईएमएफ इस बात को लेकर चेताया है कि इस क्षेत्र में नीति निर्माता ढीला रवैया नहीं अख्तियार कर सकते हैं। मौद्रिक नीति को सख्त रखने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+