Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जरूरी खबर: SBI, HDFC, ICICI,कोटक महिंद्रा बैंक के खाताधारकों के लिए 1 अप्रैल से बंद हो सकती है ये सर्विस

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कई चीजें बदल जाएंगी। आपके आसपास कई नियमों में बदलाव हो जाएगा। 1 अप्रैल से नौकरी से लेकर बीमा तक, पीएफ से लेकर बैंक के चेक तक के नियम में बदलाव होने जा रहा है। इन नियमों का आपकी जेब पर सीधा असर होने वाला है। वहीं 1 अप्रैल 2021 से भारतीय स्टेट बैंक( SBI), आईसीआईसीआई( ICICI) , एचडीएफसी( HDFC) और कोटक महिंद्रा बैंक के खाताधारकों के लिए बैंक की ओर से मिलने वाली एसएमएस सर्विस बंद हो सकती है।

Recommended Video

    SBI, HDFC, ICICI के Customers हो जाएं सावधान ! SMS सर्विस हो सकती है बंद । वनइंडिया हिंदी

     1 अप्रैल से बंद हो सकती है ये सर्विस

    1 अप्रैल से बंद हो सकती है ये सर्विस

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), कोटक महिंद्रा बैंक के खाताधारकों के लिए 1 अप्रैल से ओटीपी मिलने में परेशानी हो सकती है। हो सकता है कि इन बैंकों के ग्राहकों को 1 अप्रैल से SMS के जरिए खाते से संबंधित मिलने वाली जानकारी न मिल सके। दरअसल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने देशभर के ऐसे 40 डिफॉल्टर कंपनियों की सूची जारी की है, जो ट्राई द्वारा बल्क एसएमएस के नियमों को पूरा नहीं करते हैं। ऐसे में इन कंपनियों को 1 अप्रैल से मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 40 डिफॉल्टर कंपनियों की सूची में एसबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बीमा कंपनी एलआईसी का नाम भी शामिल है।

     31 मार्च 2021 को खत्म हो रही है डेडलाइन

    31 मार्च 2021 को खत्म हो रही है डेडलाइन

    ट्राई के मुताबिक ये डिफॉल्टर कंपनियां बल्क एसएमएस जैसे कि कंटेंट टेम्प्लेट आईडी, पीई जैसे आवश्यक मानदंडों का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं। इन कंपनियों को पहले भी रिमांइडर भेजा जा चुका है। इन कंपनियों को नियमों का नुपालन करने के लिए 31 मार्च 2021 तक का वक्त दिया गया। अगर कंपनियां इन नियमों की अनदेखी करती है तो 1 अप्रैल 2021 से उनका उनके ग्राहकों के साथ होने वाले संचार को बाधित किया जा सकता है। यानी बैंकों के ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान परेशानी हो सकती है। बैंक की ओर से भेजे जाने वाले ओटीपी में दिक्कत आ सकती है। बैंकों की ओर से ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भेजे जाने वाले संदेश नहीं मिल सकेंग।

    TRAI के नियमों की अनदेखी

    TRAI के नियमों की अनदेखी

    TRAI ने कहा है कंपनियों को बल्क मैसेज के संबंध में नियामकीय अनिवार्यताओं को पूरा करने के लिए समुचित अवसर दिया जा चुका है। अगर वो अब भी इसमें सुधार नहीं करते हैं तो उनकी सेवा को बाधित किया जा सकता है। ट्राई ने साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि अगल कंपनियां संदेश नियामकीय जरूरतों को अनुपालन नहीं करती है तो 1 अप्रैल से प्रणाली द्वारा उसे रोक दिया जाएगा।

     40 डिफॉल्टर्स में कौन-कौन शामिल

    40 डिफॉल्टर्स में कौन-कौन शामिल

    ट्राई ने जिन 40 डिफॉल्टर्स के नामों को इस लिस्ट में शामिल किया है उसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक,आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एलआईसी समते कई बड़े नाम शामिल हं। 1 अप्रैल ने इन सभी नियामकों को बल्क कमर्शियल एसएमएस के नियमों का पालन करने का निर्देश दिय़ा गया है। ऐसा नहीं करने पर कंपनियों को कम्युनिकेशन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+