अब IDFC First Bank और IDFC का होगा विलय, जानें आपके शेयर पर क्या पड़ेगा असर?
IDFC First Bank and IDFC Merge: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोमवार को ऑल-स्टॉक लेनदेन में अपनी मूल कंपनी आईडीएफसी लिमिटेड के विलय की घोषणा कर दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी के बोर्ड ने रिवर्स मर्जर को मंजूरी दे दी है। यह मर्जर 9 से 12 महीने में पूरा होगा। IDFC के मौजूदा भाव से 16 फीसदी प्रीमियम है। बता दें कि IDFC बैंक को साल 2014 में बंधन बैंक के साथ RBI ने लाइसेंस दिया था। साल 2018 में, आईडीएफसी बैंक लिमिटेड और कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बनने के लिए विलय के पूरा होने की घोषणा की।
अगर आपके पास IDFC का शेयर है तो आपको फायदा होने वाला है क्योंकि 100 शेयर के बदले आपको IDFC FIRST BANK के 155 शेयर मिलेंगे। IDFC फर्स्ट बैंक मर्जर से बैंक और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा। अगस्त में यह MSCI में शामिल हो सकता है। $17-18 करोड़ का इन्फ्लो संभव है।

मर्जर के लिए किसकी मंजूरी जरूरी
IDFC और IDFC First Bank के विलय के लिए शेयरहोल्डर्स, क्रेडिटर्स, स्टॉक एक्सचेंज, CCI, NCLT और RBI की मंजूरी होगी।आईडीएफसी लिमिटेड के पास आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग के माध्यम से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 40% हिस्सेदारी है। आईडीएफसी लिमिटेड में 100% पब्लिक होल्डिंग है।












Click it and Unblock the Notifications