वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- 1 अप्रैल से लागू हो जाना चाहिए जीएसटी

जेटली ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी का फैसला लागू करके बेहद साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने सरकार के कामकाज और फैसलों की तारीफ करते हुए उपलब्धियां भी गिनाईं।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (FICCI) की आम बैठक में कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जीएसटी बिल पास होने के बाद उसे लागू करने में बड़ी समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जो हो रहा है उस सब के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था काफी अच्छे बदलाव से गुजर रही है।

arun jaitley

जेटली ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी का फैसला लागू करके बेहद साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने सरकार के कामकाज और फैसलों की तारीफ करते हुए उपलब्धियां भी गिनाईं। जेटली ने कहा कि सरकार सब्सिडी देने की योजना में ऐसे बदलाव किए हैं ताकि वह जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

वित्त मंत्री ने आधार कार्ड को सब्सिडी के लिए जरूरी करने और जीएसटी बिल लागू होने से काफी बदलाव दिखेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी को 1 अप्रैल 2017 से लागू हो जाना चाहिए। संवैधानिक जरूरतों पर भी गौर किया जा रहा है।

अरुण जेटली ने इस दौरान ब्रेग्जिट वोटिंग की चर्चा भी की और कहा कि यह फैसला भी बहुत से लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था। उन्होंने कहा, 'किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक मजबूत लोगतंत्र और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश इस तरह वोट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+