Reliance Jio vs Idea vs Airtel vs Vodafone: जानिए किसका प्लान है बेस्ट?

Reliance Jio vs Idea vs Airtel vs Vodafone: जानिए किसका प्लान है बेस्ट?

नई दिल्ली। आइडिया ने हाल में जियो को टक्कर देने के लिए 'निर्वाणा' नाम से नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। आइडिया इस प्लान में यूजर्स को 220GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ फ्री म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, फोन सिक्योरिटी जैसे कई फायदे दे रहा है। आइडिया के इस निर्वाणा प्लान के बाद अब मार्केट में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के प्लान के बीच तगड़ी प्रतियोगिता देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इनमें से किसका पोस्टपेड प्लान आपके फायदे का है ...

आइडिया पोस्टपेड प्लान

आइडिया पोस्टपेड प्लान

आइडिया ने 'निर्वाणा' नाम से 8 पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान 389 रुपये से शुरू होकर 2,99 9 रुपये तक के हैं। इनमें सभी प्लान पर आइडिया यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ फ्री म्यूजिक, मूवी सब्सक्रिप्शन, फोन सिक्योरिटी और 100 फ्री एसएमएस दे रहा है।

अगर डाटा की बात की जाए तो आइडिया के 389 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 10GB डाटा मिलेगा। वहीं 499 रुपये के प्लान 20 जीबी डाटा मिलेगा। 649 रुपये, 999 रुपये और 1299 रुपये के प्लान पर यूजर्स को क्रमश: 35जीबी, 60 जीबी और 85जीबी डाटा मिलेगा। जबकि 2999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 220जीबी डाटा मिलेंगे।

एयरटेल प्लान

एयरटेल प्लान

एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 'मायइनफिनिटी' नाम से 5 पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रहा है। इसमें सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है जबकि सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का है। एयरटेल 399 रुपये के प्लान को छोड़कर सभी प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। एयरटेल के 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को 10जीबी डाटा, 499 रुपये के प्लान में 20जीबी डाटा, 649 रुपये के प्लान में 30जीबी डाटा, 799 रुपये के प्लान में 40जीबी डाटा और 999 रुपये के प्लान में 50जीबी डाटा ऑफर कर रहा है।

वोडाफोन पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन अपने ग्राहकों वोडाफोन रेड नाम से पोस्टपेड ऑफर दे रहा है। इसमें तीन प्लान हैं। रेड बेसिक, रेड ट्रैवेलर और रेड इंटरनेशनल। वोडाफोन के ये प्लान 499 रुपये से शुरू होकर 2,999 रुपये तक के हैं। इन प्लान में वोडाफोन अपने कस्टमर को बचे 4G डाटा को अगले महीने इस्तेमाल करने के साथ बहुत सारी सुविधाएं दे रहा है।

जियो पोस्टपेड प्लान

जियो पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों को 5 पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रहा है। जियो का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है जबकि सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का है। जियो 390 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30जीबी डाटा दे रहा है। जबकि 499 रुपये, 509 रुपये, 799 रुपये और 999 रुपये में क्रमश: 20जीबी, 60जीबी, 90जीबी और 60 जीबी डाटा ऑफर कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+