वोडाफोन-आइडिया के विलय की खबर का आदित्य बिड़ला ग्रुप ने किया खंडन, बताया अफवाह
नई दिल्ली। मंगलवार को एक टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट के हवाले से यह खबर दी थी कि वोडाफोन और आइडिया का विलय हो सकता है। हालांकि, इसे मात्र अफवाह बताते हुए आदित्य बिड़ला ग्रुप ने इसका कड़ाई से खंडन कर इसपर विराम लगा दिया है।

आपको बता दें कि आइडिया मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में से देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन की इंडियन यूनिट का मर्जर होना संभव है।
...तो इसे टक्कर देने का है इरादा
बिड़ला ग्रुप की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। विलय की बात सही नहीं है। इसपर भरोसा न करें क्योंकि यह मात्र अफवाह है। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा भी किया था कि ये दोनों कंपनियां आपस में मिलकर मुकाश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम को टक्कर देने का इरादा बना रही हैं।
जानिए क्या है रिलांयस जियो?
रिलायंस भारत में 4जी सर्विस के प्रचार और प्रसार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए कंपनी ने जियो 4जी सिम लेने पर तीन महीने तक मुफ्त डेटा पैक देने का भी ऐलान किया है। रिलायंस जल्द ही अपनी जियो टेलिकॉम सर्विसेज को पूरे देश में लॉन्च करने वाली है।
आगामी कुछ महीनों में कंपनी टैरिफ प्लान के बारे में भी जानकारी दे सकती है। 4जी स्पेक्ट्रम के मामले में ये दोनों ही कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के सामने कहीं नहीं टिकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications