जियो को टक्कर देने के लिए आईडिया का तगड़ा ऑफर, रोज मिलेगा 1 जीबी डाटा
नई दिल्ली। आईडिया सेलुलर ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए नया ऑफर पेश किया है। 199 रुपए के इस पैक में 28 जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी होगी। इस पैक को लेने वाला कस्टमर को रोजाना 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस पैक में यूजर्स को रोजाना हाइ स्पीड का 1GB डेटा मिलेगा।

सिर्फ हिमाचल के लोगों को मिलेगा फायदा
आईडिया का ये पैक जियो और एयरटेल को टक्कर देगा। पैक में रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। मतलब कुल 28GB डेटा मिलेगा। इस प्लान का फायदा अभी केवल हिमाचल प्रदेश के यूजर ही उठा सकते हैं। भविष्य में इसे दूसरे प्रदेशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

398 में 70 GB डाटा
आइडिया ने 398 रुपए में पैक पहले ही लॉन्च किया हुआ है।इस पैक में भी रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 1GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन ना होकर 70 दिन की है। इस प्लान के तहत यूजर रोमिंग में भी फ्री कॉल कर सकता है।

जियो का न्यू ईयर ऑफर
वहीं जियो ने नये साल के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। जियो अपने यूजर्स को 199 रुपए में रोजाना 1.2GB डेटा दे रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी फ्री है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।












Click it and Unblock the Notifications