Jio को टक्कर देने Idea लाया 3300 रुपये का बंपर कैशबैक ऑफर, ऐसे उठाएं फायदा

Recommended Video

    Idea लाया है Rs 3300 का Cashback Offer, Know full details | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो के कैशबैक ऑफर को टक्कर देने के लिए टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने 3300 रुपये का बंपर कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आइडिया यूजर्स को सिर्फ 398 रुपये या इससे ज्यादा के किसी भी पैक से रिचार्ज कराना होगा। आइडिया ने इस ऑफर को 'मैजिक कैशबैक' नाम दिया है। आइए जानते हैं इस मैजिक कैशबैक का यूजर्स कैसे फायदा उठा सकते हैं।

    ऑनलाइन कराना होगा रिचार्ज

    ऑनलाइन कराना होगा रिचार्ज

    आइडिया के इस मैजिक कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको अपने आइडिया नंबर में 398 रुपये या इससे ज्यादा की कीमत वाले पैक को ऑनलाइन रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराते ही आपको आइडिया सबसे पहले 400 रुपये का डिस्काउंट वाउचर्स देगा। इस डिस्काउंट वाउचर्स को आप अगले एक साल में कभी भी 300 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज पर भुना सकते हैं।

    200 रुपये का ई-वालेट कैशबैक

    200 रुपये का ई-वालेट कैशबैक

    इसके अलावा अगर आप 'माय आइडिया ऐप' से अपने नंबर पर रिचार्ज कराते हैं तो आपको आइडिया ई-वालेट में तुरंत 200 रुपये का कैशबैक देगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल आप 'माय आइडिया ऐप' से किसी रिचार्ज या खरीदारी में कर सकते हैं।

    2700 रुपये का मिलेगा शापिंग वाउचर्स

    2700 रुपये का मिलेगा शापिंग वाउचर्स

    400 रुपये के डिस्काउंट वाउचर्स और 200 रुपये के ई-वालेट कैशबैक के बाद आपको आइडिया 2700 रुपये का शांपिग वाउचर्स देगा। आइडिया ने इसके लिए कई ब्रांडस और ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर से समझौते किए हैं जहां से शापिंग के दौरान आप 2700 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि आइडिया का यह बंपर कैशबैक ऑफर 10 फरवरी, 2018 तक वैलिड है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+