जियो को टक्कर देने Idea लाया 357 का प्लान, मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों और वैलिडिटी में बदलाव किया है। जियो के ज्यादातर पहले की तुलना महंगे हुए है। इसके बाद से ही अन्य टेलीकॉम कंपनियां ने जियो के टक्कर में अपने प्लान निकालने शुरू कर दिए हैं। वोडाफोन और एयरटेल के प्लान बाद अब आइडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए 1 जीबी डेली लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 357 रुपये तय की गई है। यह प्लान मार्केट में जियो के 399 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा।

कितने दिनों की मिलेगी वैलिडिटी?
आईडिया के 357 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों रोजना 1 जीबी 4G डाटा मिलेगा। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी। इसके अलावा कस्टमर को रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। अगर इसकी जियो के 399 रुपये के प्लान से तुलना की जाए तो ग्राहक को इसमें रोजाना 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Idea के इस प्लान की 70 दिनों वैलिडिटी
357 रुपये प्लान के अलावा आईडिया ने एक 498 रुपये का प्लान भी मार्केट में उतारा है। इस प्लान में ग्राहक को 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा औऱ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। हालांकि यह प्लान सिर्फ दिल्ली-एनसीआर सर्किल के ग्राहकों के लिए ही हैं।

Airtel को पछाड़ नंबर 1 बना आईडिया
बता दें कि जियो के मार्केट में आने के बाद बढ़ी चुनौतियों को देखते हुए इस साल की शुरूआत में आईडिया और वोडाफोन ने विलय की घोषणा की थी। दोनों कंपनियों के विलय होते ही यह कंपनी एयरटेल को दूसरे नंबर पर धकेलती हुई भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर बन गई।












Click it and Unblock the Notifications