इस कंपनी ने की Jio की हू-बहू नकल, रखा सिर्फ 1 रुपये का अंतर
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने अपने 398 रुपये के प्लान में बदलाव किया है। अब इस प्लान में यूजर्स को पहले के मुकाबले दोगुने वैलिडिटी के साथ दोगुना ज्यादा डाटा देगा। खास बात यह है कि बदलाव के साथ आइडिया का यह प्लान मार्केट में अब जियो के 399 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा। दोनों ही कंपनियों यूजर्स को समान फायदे ऑफर कर रहे हैं लेकिन अगर कीमत की बात की जाए तो आइडिया का प्लान जियो से 1 रुपया सस्ता है।

आइडिया के प्लान में 35GB ज्यादा डाटा
आइडिया ने अपने 398 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 35 दिन से बढ़ाकर 70 दिन कर दी है। साथ ही अब यूजर्स को पहले के 35GB के मुकाबले 70GB डाटा मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। यूजर्स को ये 70GB डाटा रोजाना 1GB डेली लिमिट के साथ मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

फ्री कॉलिंग के साथ है ये शर्त
आइडिया यूजर्स को लोकल, एसटीडी और रोमिंग पर फ्री कॉलिंग ऑफर कर रहा है। लेकिन आइडिया की इस फ्री कॉलिंग में कुछ शर्ते भी है। आइडिया यूजर्स को रोजाना सिर्फ 250 मिनट ही फ्री कॉलिंग देगा। और हफ्ते में इसकी लिमिट 1000 मिनट होगी। यह लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को हर काल पर 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा।

जियो के 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को मिलेगा ये
जियो के 399 रुपये के प्लान में भी यूजर्स को रोजाना 1GB की डेली लिमिट के साथ 70GB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।
ये भी पढ़ें- रिलायंस Jio के ये हैं 4 धमाकेदार प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम












Click it and Unblock the Notifications