Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बकाया भुगतान नहीं होने पर Idea ने एयरसेल के साथ खत्म किया इंटरकनेक्शन सेवा

नई दिल्ली। आइडिया ने एयरसेल के साथ इंटरकनेक्ट सेवा को खत्म कर दिया है। बकाया नहीं चुकाने की वजह से आइडिया ने एयरसेल के साथ इस सेवा को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया। इस करार के खत्म होने के बाद आइडिया और एयरसेल दोनों कंपनियों के ग्राहक आपस में कनेक्‍ट नहीं हो सकेंगे।

 Idea Cellular suspends interconnect services with Aircel over dues

आइडिया ने एयरसेल के साथ इस सेवा को खत्म करने के बाद जानकारी दी कि एयरसेल की ओर से नवंबर 2017 के बाद से कोई भुगतान नहीं किया। कई बार इस बारे में अल्टीमेटम देने के बावजूद एयरसेल ने बकाया राशि की भुगतान नहीं की। ऐसे में कंपनी ने एयरसेल के साथ इंटरकनेक्‍ट सेवा को खत्म कर दिया।

आइडिया ने करार तोड़ने के साथ ही यह भी है जैसे ही एयरसेल की ओर से बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा तत्काल प्रभाव से सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। इस करार के खत्म होने से एयरसेल के साथ-साथ आइडिया के ग्राहकों को भी परेशानी होगी। इस बारे में एयरसेल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+