MUST READ: 31 दिसंबर तक नहीं किया ये अकाउंट तो फ्रीज हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, नहीं निकाल पाएंगे कैश
MUST READ: 31 दिसंबर तक नहीं किया ये अकाउंट तो फ्रीज हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, नहीं निकाल पाएंगे कैश
नई दिल्ली। अगर आपक बैंक खाता सरकारी से प्राइ वेट हुए बैंक IDBI बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। आईडीबीआई बैंक के खाताधारकों को 31 दिसंबर तक अपना केवाईसी डॉक्यूमेंट्स अपने बैंक खाते में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर बैंक उन खाताधारकों के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर सकता है, जिन्होंने अपना केवाईसी पूरी नहीं किया होगा। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने ईमेल, एसएमएस और वेबसाइट के जरिए अपने सभी खाताधारकों तक ये सूचना पहुंचाकर उन्हें अलर्ट किया है।

IDBI खाताधारकों के लिए खास खबर
आईडीबीआई खाताधारकों के लिए ये खबर खास है। बैंक ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है और उनसे 31 दिसंबर तक अपना केवाईसी दस्तावेज पूरा करने को कहा है। बैंक ने अपने सभी खाताधारकों को एसएमएस (SMS) भेजा है। इस एसएमएस के जरिए बैंक ने अपने खाताधारकों को अपना केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट्स तुरंत अपने बैंक के होम ब्रांच या किसी नजदीकी ब्रांच में जाकर जमा करने को कहा है। बैंक ने कहा है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका बैंक खाता आंशिक फ्रीज (Partial Freeze) कर दिया जाएगा।

नहीं किया ये काम तो खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसा
बैंक ने खाताधारकों से कहा है कि अगर उन्होंने 31 दिसंबर तक अपने बैंक में केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं किए तो उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा और वो अपने खाते से न ही पैसे निकाल और न जमा कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गाइडलाइंस को पूरा करते हुए खाताधार को को जल्द से जल्द अपना केवाईसी डॉक्यूमेंट्स पूरा करने को कहा है। गैरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर 1 जनवरी, 2020 से बैंक आपका अकाउंट आंशिक फ्रीज कर देगा। जिन लोगों के केवाईसी डॉक्यूमेंट्स पूरा कर लिया है उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

क्या होता है KYC
केवाईसी यानी (Know Your Customer) अहम दस्तावेज है, जिसके जरिए बैंक अपने खाताधारकों के बारे में पूरी जानकारी लेता है। केवाईसी के जरिए बैंक खाताधारकों से उनकी पूरी जानकारी लेता है। इसके जरिए बैंक और ग्राहक के बीच रिश्ते को मजबूत करता है। अगर आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो निवेश करना मुश्किल है। बिना केवाईसी आप बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे। इसके जरिए बैंक सुनिश्चित करता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications