Home Loan Cashback Offer: यह बैंक होम लोन पर दे रहा है कैशबैक
नई दिल्ली। अगर आप भी होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो जरा रुकिए। यह बैंक एक शानदार कैशबैक ऑफर के साथ होम लोन दे रहा है। निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई ने होम लोन को लेकर एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। बैंक ने होम लोन पर अपने ग्राहकों को कैशबैक देने की घोषणा की है। बैंक ने यह घोषणा लिक्विडिटी की अधिकता से निपटने के लिए की है। इसके तहत आईसीआईसीआई बैंक होम लोन की पूरी अवधि तक अपने ग्राहकों को हर ईएमआई पर एक फीसदी का कैशबैक देगा। बैंक की इस घोषणा से उन लोगों को काफी अधिक फायदा होगा जो आईसीआईसीआई से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं। अगर आप किसी और बैंक से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस ऑफर को भी देख सकते हैं।

Home Loan Cashback Offer
इस योजना से 30 साल का होम लोन लेने वाले ग्राहकों को करीब 11 फीसदी तक के बराबर कैशबैक मिल सकता है। इसकी घोषणा आईसीआईसीआई बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने गुरुवार को की है। हालांकि, कैशबैक का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। यह योजना कम से कम 15 साल और अधिक से अधिक 30 साल तक का होम लोन पर लागू होगी।
बैंक ने यह साफ किया है कि पहली ईएमआई से ही कैशबैक मिलना तो शुरू हो जाएगा, लेकिन ग्राहक के खाते में इसे 36 महीने बाद ही जमा कराया जाएगा। इसके बाद हर साल कैशबैक खाते में मिलेगा। अगर ग्राहक चाहता है कि वह अपने कैशबैक को मूलधन में से कम करे तो ऐसा भी करवा सकता है। इससे आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications