एलन मस्क के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा ट्विटर, डूब गए 17 बिलियन डॉलर

जबसे एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है उसके बाद से कंपनी की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। तकरीबन 70 फीसदी की गिरावट कंपनी में देखने को मिली है। ऐसे में मस्क के लिए ट्विटर का सौदा काफी महंगा साबित हो रहा है।

ELON MUSK

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को जब एलन मस्क ने खरीदा था, उसके बाद से कंपनी की कुल संपत्ति घटकर एक तिहाई रह गई है। मीडिया प्लेटफॉर्म फिडेलिटी के अनुसार मस्क ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने ट्विट को अधिक पैसों में खरीदा है।

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसमे 33.5 बिलियन डॉलर की इक्विटी भी शामिल है। हाल ही में मस्क ने कहा कि मैंने जिस कीमत में ट्विटर को खरीदा था इसके बाद कंपनी आधे दाम की रह गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कैसे फिडेलिटी ने यह दावा किया है कि ट्विटर की कीमत एक तिहाई रह गई है।

फिडेलिटी ने ट्विटर की वैल्युएशन को कम किया है। पिछले साल नवंबर माह में 44 फीसदी वैल्युएशन को कम किया गया था। इसके बाद दिसंबर और फरवरी माह में भी कंपनी के वैल्युएशन को कम किया गया था।

अहम बात है कि जब से ट्विटर को मस्क ने खरीदा है कंपनी वित्तीय संकट से गुजर रही है। कंपनी के 13 बिलियन डॉलर के कर्ज को किनारे कर दें तो मस्क की नीतियों के चलते कंपनी की वैल्युएशन में 50 फीसदी की गिरावट आई है।

ट्विटर की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने के लिए कंपनी ने ब्लू सब्सक्रिप्शन को बेचना शुरू किया लेकिन यह कंपनी की यह मुहिम फेल होती नजर आ रही है। मार्च के अंत तक सिर्फ 1 फीसदी ट्विटर यूजर्स ने ही ब्लू टिक के लिए सब्सक्राइब किया है।

ट्विटर में मस्क का इस समय कुल निवेश 8 बिलियन डॉलर बचा है। पिछले साल ट्विटर की 79 फीसदी हिस्सेदारी को खऱीदने के लिए मस्क ने 25 बिलियन डॉलर खर्च किए थे। ट्विटर की संपत्ति कम होने के बाद मस्क की कुल संपत्ति में 850 मिलियन डॉलर की कमी आई है।

अब मस्क के पास कुल 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। ट्विटर मुद्दे के बाद भी मस्क की संपत्ति में इस साल 48 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह टेस्ला कंपनी के शेयर का दाम बढ़ना है। टेस्ला के शेयर में 63 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+