UPI Payment without Internet: बिना इंटरनेट कीजिए UPI से लेनदेन, जानिए कैसे
UPI Payment without Internet: देश में 40 करोड़ लोग कीपैड वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में ये लोग बिना इंटरनेट के कैसे करें यूपीआई का इस्तेमाल, जानिए क्या है तरीका

UPI Payment without Internet 123PAY: भारत सरकार लगातार यूपीआई के जरिए लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में सरकार ने यूपीआई में कई बदलाव किए हैं, इसके जरिए भुगतान को ना सिर्फ आसान बनाया जा रहा है बल्कि लोगों के लिए इसे फायदे का सौदा बनाया जा रहा है।
यूपीआई के नए अवतार UPI 123Pay की हाल ही में शुरुआत का गई है। इसे आरबीआई यूपीआई 2.0 के तौर पर लेकर सामने आया है। इसके जरिए जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं वह भी लेनदेन कर सकते हैं।
आपको जानकर शायद आश्चर्य होगा कि 40 करोड़ भारतीय स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वो अभी भी पुराने कीपैड वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा इन लोगों को ध्यान में रखते हुए आरबीआई यूपीआई के नए वर्जन को लेकर आया है। ताकि लोग बिना इंटरनेट के भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकें।
कीपैड वाले फोन का इस्तेमाल करने वालों के 123PAY कई विकल्प लेकर सामने आय़ा है। इसके जरिए आईवीआर का इस्तेमाल करके भुगतान किया जा सकता है। मिस कॉल के जरिए इसकी सेवा का आप लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी सहित कई क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध है।
123PAY कैसे करेगा काम
यूपीआई 123PAY का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक खाते को इस सेवा से लिंक करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद चार तरह से ग्राहक डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसे लिंक करने के लिए आप अपने डेबिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मिस कॉल के जरिए
आपको किसी भी तरह का भुगतान करना हो, फिर वह कुछ सामान खरीदना हो, पड़ोसी के किराना स्टोर पर पैसा देना हो तो दुकानदार आपको एक नंबर दिखाएगा, जिसपर मिस कॉल करना होगा। मिस कॉल करने पर आपके पास वापस कॉल आएगी, जिसके बाद आपसे भुगतान करने के लिए अनुमति मांगी जाएगी, फिर आप यूपीआई पिन दर्ज करके भुगतान कर सकते हैं।
यूपीआई ऐप के जरिए
इस विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में 123PAY ऐप का इंस्टॉल होना जरूरी है। इसकी मदद से आप स्कैन एंड पे के विकल्प को छोड़कर आसानी से एलपीजी, बिजली का बिल आदि का भुगतान कर सकते हैं।
आईवीआर के जरिए
इस सुविधा के लिए ग्राहक को पहले फोन से 08045163666 पर कॉल करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी को इसपर दर्ज कराना होगा। यूपीआई पिन की पुष्टि होने पर यूजर अपनी मर्जी का भुगतान किसी को कर सकता है। इसके लिए फोन पर जो भी निर्देश दिए जाएं उसका पालन करते हुए बटन को दबाना होगा।
प्रॉक्सिमिटी साउंड पेमेंट
इस विकल्प के जरिए निश्चित दायरे में यूजर को पैसा भेजा जा सकता है। इसके लिए फोन साउंड वेव्स का इस्तेमाल करता है। जिसके बाद अलग-अलग डिवाइस पर भुगतना को किया जा सकता है। स्मार्ट फोन, फीचर फोन, स्वाइप मशीन आदि पर भुगतान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications