Mutual Fund में करनी है मोटी कमाई, तो भूलकर भी ना करें ये गलती
Mutual Fund: अपनी पहली सैलरी मिलने के बाद से ही सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश शुरू करके आप अपने भविष्य को ना सिर्फ बेहतर बल्कि समृद्ध भी बनानेकी शुरुआत कर सकते हैं। एक बड़ा फंड बनाने के लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द निवेश की शुरुआत करें, जितनी जल्दी और जितनी लंबी अवधि के लिए आप निवेश शुरू करेंगे, उतना ही बेहतर रिटर्न आप हासिल कर सकते हैं।
20, 25 या 30 साल तक की लंबी अवधि के संकल्प के साथ निवेश आपको आसानी से करोड़पति बना सकता है। SIP के माध्यम से बड़ा फंड बनाने का मंत्र यह नहीं कि आप कितना अधिक निवेश करते हैं बल्कि कितनी जल्दी और कितनी लंबी अवधि तक के लिए करते हैं। लिहाजा निवेश की शुरुआत आपको जल्द से जल्द करनी चाहिए।

कोई भी एसआईपी मिस ना करें
एसआईपी में निवेश करने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी होता है। एसआईपी के लाभों को प्राप्त करने के लिए हर महीने एक पूर्व निर्धारित तिथि पर लगातार निवेश सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
यदि कोई व्यक्ति बेहतर रिटर्न प्राप्त करना चाहता है तो नियमितता और अनुशासन का यह सिद्धांत सबसे जरूरी है। निवेश में अनुशासन एक नींव के रूप में कार्य करता है जिस पर आपका वित्तीय विकास आधारित होता है।
बाजार के मूड पर ना लें फैसला
एसआईपी का बाजार में उतार-चढ़ाव से संबंध होने के बावजूद, उन्हें सीधे बाजार में निवेश की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है क्योंकि उनमें जोखिम कम होता है। यह सलाह दी जाती है कि अपने निवेश के फैसले मौजूदा बाजार के रुझान के आधार पर न लें।
निवेशक एक आम गलती करते हैं कि बाजार में गिरावट के पहले संकेत पर ही अपने निवेश को निकालना शुरू कर देते हैं, जिससे संभावित रूप से नुकसान होता है। जब बाजार में गिरावट होती है तो आपको निवेश कम करने की बजाए इसे बढ़ाना चाहिए। ठीक ऐसे ही जब बाजार बहुत अधिक हाई तो आपको नया निवेश नहीं करना चाहिए।
समय-समय पर बढ़ाएं एसआईपी
जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, अपने SIP निवेश को आनुपातिक रूप से बढ़ाना अच्छा कदम हो सकता है। इस रणनीति से आप अपने फंड को काफी बड़ा कर सकते हैं और बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। समय-समय पर अपने एसआईपी की राशि को बढ़ाने की कोशिश करें।
एक जगह ही ना करें निवेश
अपने वित्तीय लक्ष्यों और ज़रूरतों के हिसाब से सही फंड चुनना सबसे ज़रूरी है। चाहे आप शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर रहे हों या लॉन्ग टर्म के लिए, स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप फंड का सही मिश्रण चुनना बहुत ज़रूरी है।
विशेषज्ञ अक्सर आपके पोर्टफोलियो में विविधता लाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आपको मज़बूत वित्तीय लाभ के लिए सोना, चांदी, इक्विटी, डेट फंड, रियल एस्टेट और म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए।
जितनी जल्दी शुरुआत, उतना अच्छा
SIP के माध्यम से वित्तीय समृद्धि की यात्रा के लिए जल्दी शुरुआत, अनुशासित निवेश, आय वृद्धि के अनुरूप रणनीतिक समायोजन और एक अच्छी तरह से चुने गए विविध पोर्टफोलियो की आवश्यकता होती है।
इन सिद्धांतों का पालन करके, आप प्रभावी रूप से एक बड़ा फंड बना सकते हैं, जिससे एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित हो सके।












Click it and Unblock the Notifications