डिजीलॉकर पर रजिस्टर करने में हो रही दिक्कत, ये है सही तरीका
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने डिजीलॉकर की सुविधा शुरू तो कर दी है, लेकिन बहुत से लोग अभी भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर इसका ऐप डाउनलोड कैसे करें और फिर इसके लिए खुद को रजिस्टर कैसे करें। अगर आपको भी है ये परेशानी तो हम करेंगे आपकी समस्या का समाधान। आइए हम आपको बताते हैं डिजीलॉकर के बारे में सब कुछ।

कैसे करें इसे डाउनलोड?
जब आप गूगल प्ले स्टोर पर डिजीलॉकर (DigiLocker) लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने कई सारे रिजल्ट खुल जाएंगे, जिनमें सबसे ऊपर दिख रहा ऐप असली ऐप है, न कि उसके नीचे दिख रहे ऐप। जैसा कि तस्वीर में भी दिखाया गया है।
असली ऐप की एक और पहचान यह है कि उस पर लिखा है MeitY, Government of India. ऐसे में अगर आप भी डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, तो किसी फर्जी ऐप को डाउनलोड न करें।
असली ऐप डाउनलोड करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in से ही इसे डाउनलोड करें। इसे सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कैसे करें रजिस्टर?
डिजीलॉकर में अपने दस्तावेज सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले आपको खुद को डिजीलॉकर पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
पहली बार डिजीलॉकर ऐप पर रजिस्टर करते समय आपसे वन टाइम पासवर्ड भी मांगा जाएगा, लेकिन उसके बाद आपसे वन टाइम पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा। जब आप साइन इन कर लें तो फिर अपने दस्तावेजों को डिजीलॉकर पर अपलोड कर लें।
फिलहाल सरकार की तरफ से डिजीलॉकर के तहत आपको 1 जीबी की जगह दी जा रही है। कोई भी दस्तावेज अपलोड करते समय उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें ताकि आपका दस्तावेज कम जगह ले। इस तरह आप अधिक से अधिक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

क्या हैं फायदे?
- दस्तावेजों को इधर-उधर ले जाने से उनके खोने का डर रहता है। ऑनलाइन सुविधा होने से किसी भी दस्तावेज की हार्डकॉपी साथ नहीं रखनी होगी, जिससे उनके खोने का खतरा नहीं रहेगा।
- गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के कागज और इंश्योरेंस के कागज साथ नहीं रखने होंगे। किसी भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ये दस्तावेज मांगे जाने पर आप इनकी सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं।
- किसी दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि बनवाने के लिए जरूरत पड़ने पर डिजीलॉकर से सीधे इन दस्तावेजों की कॉपी ट्रांसफर की जा सकती है।
- ऑनलाइन प्रोसेस होने से किसी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करने पर आपको कागजों का पुलिन्दा साथ रखने की जरूरत नहीं है। इससे कागज की खपत कम होगी और कंपनी और आपका दोनों का कूरियर आदि पर लगने वाले खर्च भी बचेगा। ध्यान रहे, इसके लिए कंपनी का डिजीलॉकर के साथ जुड़ा होना जरूरी है।
- कागज की खपत कम होने से पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।

क्या-क्या रख सकते हैं डिजीलॉकर में
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- पॉल्यूशन सर्टिफिकेट
- वोटर आई कार्ड
- पैन कार्ड
- इनकम टैक्स रिटर्न
- प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
- स्कूल, कॉलेज की मार्कशीट
- स्कूल, कॉलेज के सर्टिफिकेट
- मकान, जमीन की रजिस्ट्री
- अहम निजी, सरकारी दस्तावेज
-
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट












Click it and Unblock the Notifications