कैसे बंद करेंगे Paytm Fastag, बैलेंस रिफंड के लिए क्या करें? पेटीएम ने बताया सबकुछ
फास्टैग का बैलेंस पेटीएम पेमेंट बैंक में जोड़ने के लिए 15 मार्च तक समय मिला था। जिसके बाद फास्टैग का बैलेंस पेमेंट बैंक नहीं जोड़ा जा सकेगा। यूजर अपने शेष फास्टैग बैलेंस का उपयोग कैसे कर पाएंगे, क्या 15 मार्च के बाद ही फास्टैग काम करेगा? इस सभी अक्स पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) का पेटीएम ने जवाब ने दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के मताबिक, 15 मार्च के बाद अपने पेटीएम फास्टैग का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में पेटीएम का प्रयोग करने यूजर्स ने के मन में कई सारे सवाल उठ रहे है...

क्या 15 मार्च 2024 के बाद पेटीएम फास्टैग का प्रयोग रखा जा सकेगा?
आरबीआई ने 15 मार्च, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसी प्रकार की नई जमा राशि स्वीकार ना करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही क्रेडिट लेनदेन की अनुमति देने पर भी प्रतिबंध है। हालांकि टोल और पार्किंग व्यापारियों को भुगतान करने के लिए FASTag में मौजूदा बैलेंस का उपयोग किया जा सकता है।
क्या 15 मार्च के बाद फास्टैग के शेष बैलेंस का क्या होगा?
टोल और पार्किंग व्यापारी एप के जरिए भुगतान करने के लिए अपने FASTag का उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके लिए केवल मौजूदा वॉलेट का ही उपयोग किया जा सकेगा। शेष राशि खत्म होने के बाद फिर फंड स्वीकार करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में यह सुझाव दिया जाता है कि आप किसी भी असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च, 2024 से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी किया गया नया FASTag खरीद लें।
15 मार्च 2024 के बाद भी किया फास्टैग होगा रिचार्ज?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 15 मार्च, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नई जमा स्वीकार करने या क्रेडिट लेनदेन की अनुमति देने से प्रतिबंधित करने वाला एक निर्देश जारी किया है। इसलिए, आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अपने FASTag को टॉप-अप या रिचार्ज नहीं कर पाएंगे।
क्या पेटीएम FASTag से शेष राशि अन्य बैंक के फास्टैग में होगी ट्रांसफर?
FASTag उत्पाद में क्रेडिट बैलेंस ट्रांसफर सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी अपना पुराना फास्टैग बंद करना होगा और पेटीएम ग्राहक सेवा से संपर्क करके किसी भी लागू रिफंड के लिए अनुरोध करना होगा।
Paytm पेमेंट्स बैंक FASTag कैसे बंद करें?
Paytm ऐप खोलें और सर्च मेनू में "FASTag प्रबंधित करें" ऑप्शन सर्च करें।
"FASTag प्रबंधित करें" पर पेमेंट्स बैंक फास्टैग से जुड़े सभी वाहनों को शेड्यूल करें।
पेज के टॉप पर "FASTag विकल्प बंद करें" चुनें।
उस वाहन का चयन करें जिसके लिए आप FASTag बंद करना चाहते हैं।
आगे बढ़ें पर क्लिक करें, इसके बाद स्क्रीन पर पुष्टिकरण संदेश दिखाई देगा।
आपका FASTag 5-7 कार्य दिवसों के भीतर बंद हो जाएगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट और न्यूनतम शेष राशि बंद होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट में वापस हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications