काम की खबर: 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट वाले सोने में क्या होता है अंतर? 5 मिनट में कैसे चेक करें खरा सोना
काम की खबर: 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट सोने में क्या होता है अंतर? 5 मिनट में कैसे चेक करें खरा सोना
नई दिल्ली। सोना हमेशा से लोगों के लिए पहली पसंद होती है। लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। सोने में निवेश आज से नहीं बल्कि सालों-सालों से किया जाता रहा है। लोग एक पुश्त से दूसरे पुश्तों तक सोने को लेकर चलते हैं। सोने की कीमत जितनी होता है, उतना ही खतरा इससे ठगी का भी होता है। खरे सोने के दाम पर कई बार लोग नकली सोना खरीद लेते हैं। हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, इस बात को हमेशा सोना खरीदते वक्त ध्यान में रखना चाहिए। खरे सोने की पहचान मुश्किल काम नहीं है। हम आपको आसान तरीके से शुद्ध सोने की पहचान का तरीका बता रहे हैं। साथ ही साथ 24 कैरेट , 23 कैरेट, 22 कैरेट वाले सोने में अंतर को बता रहे हैं।

कैसे पहचाने खरा सोना
सोने से गहने 24 कैरेट वाले सोने में गोल्ड की डेंसिटी कम होता है, जिसके कारण अगर इससे गहने बनाए जाएं तो मजबूत नहीं होंगे। 24 कैरेट वाले सोने से बने गहने मुड़ने और टूटने का खतरा अधिक होता है, जिसके कारण शुद्ध सोने का इस्तेमाल ज्वैलरी में नहीं होता, बल्कि 22 कैरेट वाले सोने से बनाए जाते हैं। 22 कैरेट वाले सोने में गोल्ड के साथ-साथ अन्य धातुओं को मिलाया जाता है, ताकि इससे बने गहने मजबूत हो सके।22 कैरेट वाले सोने से बने गहने काफी टिकाऊ होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि 24 कैरेट वाले सोने का इस्तेमाल नहीं होता है। इस सोने का इस्तेमाल ईटों और सिक्कों के रूप में निवेश के लिए किया जाता है।

क्या होता है 24 कैरेट, 23 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर
सोने की शुद्धता के हिसाब से इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 24 कैरेट वाले सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने में 93 फीसदी गोल्ड होता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती है।सोने की कीमत के आधार पर 24 कैरेट वाले सोने की सबसे अधिक कीमत होते हैं, क्योंकि 24 कैरेट वाले में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की शुद्धता उससे कम होती है। 24 कैरेट वाले सोने की शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन इससे गहने नहीं बल्कि बल्कि सोने की ईट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

जरूर चेक करें तीन अंकों का ये नंबर
सोना बेचने वाले ज्वैलर्स को अब सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना ही खदीरना होगा। उनके लिए ये अनिवार्य है तो वहीं सोना खरीदने वालों को भी इस बात का ध्यान रखना है कि ज्वैलरी खरीदते वक्त वो सोने का कैरेट, हॉलमार्क के निशान और हॉलमार्क के नंबर जरूर चेक कर लें।
सोने की शुद्धता हॉलमार्क के तीन नंबर 24 कैरेट शुद्धता -995, 23 कैरेट शुद्धता -958 ,22 कैरेट शुद्धता-916, 20 कैरेट शुद्धता -833 18 कैरेट शुद्धता- 750, 14 कैरेट शुद्दता -585 है। ज्वैलरी में कितना सोना है ये उसकी हॉलमार्किंग के नंबर चेक करें। हॉलमार्किंग नंबर के साथ-साथ BIS हॉलमार्क का त्रिकोणा निशान ध्यान से देखकर आप सोने की शुद्धता को चेक कर सकते हैं।

सोना रखने का नियम
भारत के लगभग हर घर में आपको सोना देखने को मिल जाएगा। ये न केवल निवेश का तरीका है बल्कि मुश्किल समय में काम आने वाला धरोहर होता है। लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश का ऑप्शन मानते हैं, लेकिन क्या आप जातने है कि आप आपनी मर्जी से घर में जितना चाहे उतना सोना नहीं रख सकते हैं। घर में सोना रखने के एक लिमिट तय की गई है, हालांकि अधिकांश लोगों को ये पता नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें कि घर में सोना रखने की एक लिमिट तय की गई है। अगर इस लिमिट से अधिक सोना आप रखते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।
बड़ी खबर: 22 सितंबर से बंद हो जाएगा यह बैंक, RBI के रद्द किया लाइसेंस, अब क्या करें ग्राहक












Click it and Unblock the Notifications