खत्म हुआ बार-बार पेमेंट का झंझट! अब एक ही तारीख पर चुकाएं सभी क्रेडिट कार्ड्स का बिल, बहुत आसान हैं ये टिप्स
How to Change Credit Card Billing Cycle Same Date: आज के समय में एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन अलग-अलग बिलिंग डेट याद रखना मुश्किल हो जाता है। अब RBI का नया नियम आपके लिए राहत लेकर आया है।
इस नियम के तहत आप अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स की बिलिंग साइकिल एक ही तारीख पर सेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब सभी कार्ड्स का भुगतान एक ही दिन करना आसान होगा।

मार्च 2025 में RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत अब क्रेडिट कार्ड यूजर अपनी सुविधा के अनुसार बिलिंग साइकिल चेंज कर सकते हैं। पहले यह तारीख कार्ड जारी होने के समय तय होती थी और बदलना मुश्किल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कस्टमर को इस मामले में पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है।
Credit Card Billing Cycle: क्या ड्यू डेट भी बदलती है?
हां! जैसे ही आप बिलिंग साइकिल बदलेंगे, ड्यू डेट भी उसी अनुसार अपडेट हो जाएगी। इसका सीधा फायदा यह है कि आप सभी कार्ड्स का बिल एक ही दिन चुका सकते हैं और लेट पेमेंट से बच सकते हैं।
Credit Card Billing Cycle: क्रेडिट कार्ड बिलिंग डेट कैसे बदलें?
- बैंक ऐप या ऑनलाइन पोर्टल: ज्यादातर बैंकों के ऐप में बिलिंग साइकिल बदलने का विकल्प होता है
- कस्टमर केयर कॉल: कॉल करके भी यह सुविधा ली जा सकती है।
- आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है।
Credit Card Billing Cycle: क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल क्या होती है?
क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल वह समयावधि (Timeline) है जिसमें आपका खर्च जोड़कर बैंक स्टेटमेंट बनाता है। यह आमतौर पर 27-31 दिन की होती है। बिलिंग साइकिल खत्म होते ही स्टेटमेंट बनता है और ड्यू डेट तक भुगतान करना होता है। अब आप RBI के नए नियम के तहत इसे अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं।
Credit Card Billing Cycle: यूजर्स का अनुभव क्या रहा?
- रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि, उन्होंने 9 क्रेडिट कार्ड्स की बिलिंग डेट सभी को हर महीने की पहली तारीख पर सेट किया और कहा कि इससे पेमेंट मैनेज करना बहुत आसान हो गया।
- कई अन्य यूजर्स ने भी बताया कि बिलिंग डेट बदलना बहुत आसान है और बैंक ऐप्स पर इसका ऑप्शन मौजूद रहता है।
- कुछ ने ऑटो-पे (eNACH) सेट करने की भी सलाह दी है, ताकि बिल भूल जाने पर भी बैंक ऑटोमैटिक डेबिट कर दे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications