15000 रुपए हर महीने निवेश कर 15 साल में कर सकते हैं करोड़पति, जानिए निवेश का तरीका?
सिर्फ 15000 रुपए का निवेश कर 15 साल में कर सकते हैं करोड़पति, जानिए निवेश का तरीका?
नई दिल्ली। पैसा कमाना आसान नहीं है। लोग मेहनत और प्लानिंग के साथ पैसा कमा लेते हैं, लेकिन पैसे को बढ़ाना उतना ही मुश्किल है। अगर आप सही प्लानिंग के साथ निवेश करें तो आप तेजी से पैसा कमा भी सकते हैं और उतनी ही तेजी से उसे उसे बढ़ा सकते हैं। यानी सही प्लानिंग सही निवेश के साथ आप कम समय में अच्छा रिटर्न हासिल कर कमाई कर सकते हैं।

15000 रुपए का निवेश बनाएगा करोड़पति
अगर आप सही समय पर निवेश करें तो आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप म्यूचुअल फंड के साथ मंथली SIP करते हैं तो 10000 रुपए के शुरुआती निवेश के साथ आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में 20 साल के निवेश पर 12 से 15 फीसदी की दर से ब्याज के साथ आप कुल निवेश 24 लाख रुपए करके करीब 1 करोड़ रुपए कमा सकते हैं।

निवेश का 15-15-15 फॉर्मूला
म्युचूअल फंड में निवेश समझदारी से करके आप 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं। आज हम आपको म्युचूअल फंड में निवेश के एक ऐसे ही तरीके के बारे में बता रहे हैं। 15-15-15 फॉर्मूला का मतलब है रकम, समय और ब्याज दर। म्यूचुअल फंड के साथ SIP के जरिए अगर आप सही से निवेश करें तो 15000 रुपए को 15 साल तक जमा कर आप 15 फीसदी ब्याज दर से सालाना रिटर्न के साथ 1 करोड़ में बदल सकते हैं।

1 करोड़ कमाने का मौका
अगर कैलकुलेशन करके देखें तो 15000 रुपए प्रति माह 15 सालों तक जमा करने पर आपकी कुल जमा राशि 27 लाख रुपए हो जाएगी। अब इस पर 15 साल के लिए 15 फीसदी की दर के हिसाब से रिटर्न को कैलकुलेट करें तो 27 लाख रुपए पर ये करीब 7452946 रुपए हो जाता है। यानी 15 हजार रुपए प्रति माह के निवेश से आप 15 सालों के बाद 1.01 करोड़ रुपए की रकम कमा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications