अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन खरीददारी, तो ध्यान रखें ये बातें

यह अच्छी आदत है कि आप कैश के बजाए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर जोर दें, लेकिन अगर आपने लापरवाही दिखाई तो आप ठगे जा सकते हैं।

नई दिल्ली। नोट बैन के बीच सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर जोर दें। सरकार भी यही चाहती है कि इकोनॉमी में कैश के बजाए प्लास्टिक मनी आए।

online

हालांकि, यह अच्छी आदत है कि आप कैश के बजाए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर जोर दें, लेकिन अगर आपने थोड़ी सी लापरवाही दिखाई तो कई ऐसे अपराधी हैं, जिनकी नजर हमेशा आपको ठगने पर लगी रहती है। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में होता है फ्रॉड और कैसे बचा जाए इससे।

इन तरीकों से हैकर लगाते हैं आपको चूना

फार्मिंग

इस तकनीक के तहत धोखेबाज लोग आपको एक वेबसाइट से री-रूट कराकर किसी नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं तो दिखने में एकदम असली वेबसाइट जैसी ही लगती है। ऐसे में अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो यहां पर आपके कार्ड की जानकारी चुराई जा सकती है।

कीस्ट्रॉक लॉगिंग

इसके तहत आपके सिस्टम पर बिना आपकी मर्जी के ही कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता है, जो आपके कीबोर्ड पर लिखी जाने वाली बातों के पैटर्न को नोट करता है। इसका इस्तेमाल करके अपराधी आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी और पासवर्ड चुरा लेते हैं।

पब्लिक वाई-फाई

अगर आप अपने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन किसी पब्लिक वाई-फाई से करते हैं तो आप हैकरों और ठगों को न्योता दे रहे होते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि पब्लिक वाई-फाई से कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन न करें।

मालवेयर

यह एक तरह का वायरस होता है जो एटीएम या बैंक के सर्वर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे सिस्टम की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। इसके चलते हैकर और ठग आपके अकाउंट की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

कैसे बचें इनसे?

  • ऑनलाइन भुगतान हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट पर ही करें। अगर आपको लगे कि वेबसाइट भरोसे की नहीं है तो उस पर कोई भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन न करें।
  • अपने सिस्टम में अच्छा एंटी वायरस जरूर इंस्टॉल करें।
  • कोशिश करें कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल न करें। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
  • अपने कार्ड का सीवीवी नंबर मिटा दें या छुपा दें।
  • पब्लिक वाई-फाई से कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन न करें।
  • अपना पासवर्ड एक निर्धारित समय बात बदल दिया करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+