घर में कितना सोना रख सकते हैं? विवाहित और अविवाहित महिलाओं, पुरुषों के लिए अलग-अलग है नियम
Gold holding limit in India: भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परंपरा, समृद्धि और निवेश का भी अहम हिस्सा माना जाता है। शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक हर मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कितना सोना रखा जा सकता है? क्या इसके लिए आयकर विभाग ने कोई लिमिट तय की है? और अगर आपके पास तय सीमा से ज्यादा सोना है, तो क्या दिक्कत हो सकती है? अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं या घर में सोना रखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

घर में सोना रखने की लिमिट और नियम
भारत के आयकर विभाग ने व्यक्तिगत रूप से घर में रखे जाने वाले सोने की सीमा तय की है। विवाहित महिला 500 ग्राम, अविवाहित महिला 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं। इस सीमा तक किसी तरह का टैक्स या लीगल एक्शन नहीं लिया जाता।
हालांकि, अगर आपके पास इस सीमा से ज्यादा सोना है, तो उसके लिए बिल या इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेरेशन होना जरूरी है। यह लिमिट केवल बिना दस्तावेज वाले गोल्ड पर लागू होती है। अगर आपके पास खरीद का प्रूफ मौजूद है, तो आप किसी भी मात्रा में सोना रख सकते हैं।
कब हो सकती है दिक्कत?
समस्या तब हो सकती है जब आपके पास तय सीमा से ज्यादा सोना हो और आप उसका स्रोत साबित न कर पाएं। ऐसे मामलों में आयकर विभाग एक्शन ले सकता है। छापेमारी (रेड) के दौरान अनडॉक्यूमेंटेड सोना जब्त भी किया जाता है।
इसके अलावा, यदि आपकी इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेयर की गई एसेट्स और घर में मिला सोना मेल नहीं खाते, तो भी जांच शुरू हो सकती है। इसलिए सोना खरीदते समय हमेशा ऑथेंटिक बिल लें और बड़ी राशि का निवेश आईटीआर में शामिल करें।
ये भी पढ़ें: Sabarimala Gold Row: सबरीमाला मंदिर से कैसे गायब हुआ 4.5 किलो सोना? केरल हाईकोर्ट सख्त
सोने को सुरक्षित और लीगल तरीके से कैसे रखें
सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश और भविष्य की गारंटी माना जाता है। लेकिन इसे सुरक्षित रखने के लिए बिल और खरीद के दस्तावेज हमेशा संभालकर रखें। चाहें तो इसे बैंक लॉकर में भी रखा जा सकता है। आईटीआर में सोने का जिक्र करने से न केवल आप किसी कानूनी परेशानी से बचेंगे, बल्कि भविष्य में सोना बेचने या गिरवी रखने में भी आसानी होगी।
ये भी पढ़ें: Gold Rate: नवरात्रि से पहले सोना कितना हुआ महंगा? 1 लाख के पार पहुंचा, आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा












Click it and Unblock the Notifications