यदि AC 1 घंटे चले तो कितनी यूनिट बिजली खपत होगी? 3 स्टार के मुकाबले 5 स्टार में कितनी होगी बचत
भीषण गर्मी से बचने के लिए कई लोगों की इच्छा होती है कि उसके घर में भी AC लगा होता ताकि गर्मी से निजात मिल जाती। लोग एसी(AC) की कीमत को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं लेकिन उसे लगाने के बाद आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंतित रहते हैं। लोगों को लगता है कि महीने में बहुत ज्यादा बिजली बिल आएगा जिससे बजट बिगड़ सकता है। इसलिए कई लोग घर में AC लगाने से बचते हैं।
तो चलिए आज जानते हैं कि एक AC अगर एक घंटा चलता है तो कितनी यूनिट बिजली की खपत होती है? 3 स्टार के मुकाबले 5 स्टार में कितनी होगी बचत?
5 स्टार AC अगर 1 घंटा चले तो कितनी यूनिट बिजली की खपत?
अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का स्प्लिट AC चलाते हैं तो यह तकरीबन 840 वाट (0.8kWh) बिजली प्रति घंटे के हिसाब से खपत करता है। यानी आसान भाषा में कहें तो 1 घंटा में 0.8 यूनिट बिजली की खपत करेगा। यह अगर आप दिन में औसतन 8 घंटे एसी चलाते हैं तो इस हिसाब से आपका ऐसी एक दिन में 6.4 यूनिट बिजली की खपत करेगा। अगर आपके यहां बिजली की दर 6.5 रुपये प्रति यूनिट है तो इस हिसाब से एक दिन में लगभग 42 रुपये और एक महीने में लगभग 1260 रुपये का बिल आएगा।

3 स्टार AC अगर 1 घंटा चले तो कितनी यूनिट बिजली की खपत?
अगर आप 3 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का स्प्लिट AC चलाते हैं 1104 वाट (1.10 kWh) बिजली की खपत एक घंटे में करता है। यानी आसान भाषा में कहें तो 1 घंटा में 1.10 यूनिट बिजली की खपत करेगा। यह अगर आप दिन में औसतन 8 घंटे एसी चलाते हैं तो इस हिसाब से आपका ऐसी एक दिन में 8.80 यूनिट बिजली की खपत करेगा। अगर आपके यहां बिजली की दर 6.5 रुपये प्रति यूनिट है तो इस हिसाब से एक दिन में लगभग 57 रुपये और एक महीने में लगभग 1710 रुपये का बिल आएगा। यानी कहें तो 5 स्टार AC 3 स्टार AC की तुलना में ज्यादा किफायती है।












Click it and Unblock the Notifications