जानिए, कैसे घर बैठे-बैठे ही आधार को अपने बैंक खाते से जोड़ें

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए अब नया बैंक खाता खुलवाने पर आधार नंबर देना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही 50 हजार रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन पर भी आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं, मौजूदा खाताधारकों को भी 31 दिसंबर 2017 तक अपने बैंक खाते से आधार को लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर आपने भी अभी तक अपना आधार अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है तो आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे-बैठे ही ऐसा कर सकते हैं।

ऑनलाइन तरीका

ऑनलाइन तरीका

ऑनलाइन तरीके से अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करने के लिए आपको अपने नेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा। बैंक की वेबसाइट पर आधार अपडेट करने का विकल्प होता है, जहां पर आप अपना आधार नंबर अपडेट कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना आधार नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपको इसकी जानकारी मैसेज के जरिए भी दे दी जाएगी।

कॉल करके

कॉल करके

ऑनलाइन तरीके के अलावा आप अपने बैंक को फोन करके भी आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना होगा। वहां आईवीआर पर आपको आधार नंबर अपडेट करने के विकल्प को चुनना होगा और अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। बस इतना करते ही आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।

ऑफलाइन तरीका

ऑफलाइन तरीका

अगर आप ऑनलाइन तरीके से अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं करना चाहते हैं तो एक ऑफलाइन तरीके से भी आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की किसी ब्रांच में जाना होता है। बैंक में आपको अपनी आधार की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद बैंक कर्मचारी आपके खाते को आधार से लिंक कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+