रेप रोकने में मदद करेगा जियो फोन, महिलाएं जरूर पढ़ें ये खास फीचर

नई दिल्ली। कल मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने एक ऐसा फीचर दिया है, जिससे महिलाओं को खूब फायदा होगा। दरअसल, यह फीचर महिलाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

इमरजेंसी डायल

इमरजेंसी डायल

जियो फोन में कंपनी ने 5 नंबर के बटन पर इमरजेंसी डायल की सुविधा दी है। 5 नंबर को देर तक दबाने पर अपने आप ही पहले से सेव किए गए नंबरों पर एक मैसेज चला जाएगा और उन सभी लोगों को पता चल जाएगा कि आप मुसीबत में हैं। इतना ही नहीं, इस मैसेज के साथ-साथ उस महिला की लोकेशन भी चली जाएगी। इससे यह फायदा होगा कि लोकेशन के जरिए कोई भी आपके पास मदद के लिए पहुंच जाएगा।

पुलिस को भी चलेगा पता

पुलिस को भी चलेगा पता

जियो फोन का डेमो देते हुए कहा गया था कि जल्द ही इस फोन के इमरजेंसी डायल फीचर के साथ स्थानीय पुलिस को भी इंटीग्रेट करने की योजना है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जब कभी आप मुसीबत के समय 5 नंबर को दबाएंगे, तो मैसेज और आपकी लोकेशन पहले से सेव किए मोबाइल नंबरों पर तो जाएगी ही, साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को भी आपकी लोकेशन के साथ यह सूचना मिल जाएगी कि आप मुसीबत में है। इसके तुरंत बाद पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।

मुफ्त में मिलेगा जियो फोन

मुफ्त में मिलेगा जियो फोन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+