जानिए, वाट्सऐप के वीडियो कॉलिंग फीचर से जुड़ी 5 खास बातें

मंगलवार को यह फीचर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे अब एंड्रॉयड और आईफोन के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

नई दिल्ली। वाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक खुशखबरी दी है। अब वाट्सऐप के जरिए न सिर्फ दोस्तों से चैट और कॉलिंग की जा सकेगी, बल्कि वीडियो कॉलिंग भी की जा सकेगी। मंगलवार को यह फीचर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे अब एंड्रॉयड और आईफोन के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

कुछ इस तरह होगी वीडियो कॉल

कुछ इस तरह होगी वीडियो कॉल

वीडियो कॉल करने के लिए वाट्सऐप पर जाकर उस व्यक्ति के कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें, जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं। इसके बाद फोन में ऊपर की तरफ बने आइकन पर टैप करें, जिसके बाद आपको वीडियो कॉल करने का विकल्प दिखने लगेगा। बस फिर क्या है, शुरू हो जाएगी आपके चाहने वाले को आपकी तरफ से कॉल। जी भर के करिए अपने चाहने वालों से कॉल।

कैसे लें वीडियो कॉल का मजा

कैसे लें वीडियो कॉल का मजा

अभी यह एक बीटा वर्जन है, जिसका मजा आप भी ले सकते हैं। अगर आप भी इस वर्जन को डाउनलोड करके टेस्ट करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। प्ले स्टोर पर ऐप मैसेंजर में जाएं और फिर अपने ऐप को अपडेट करें। इसके बाद आपका फोन भी वाट्सऐप की वीडियो कॉलिंग के लिए तैयार हो जाएगा। ध्यान रहे, यह फीचर सिर्फ अपडेटेड वाट्सऐप में काम करेगा, न कि पुराने वाट्सऐप में।

पूरी तरह से मुफ्त है ये सुविधा

पूरी तरह से मुफ्त है ये सुविधा

वाट्सऐप की तरफ से शुरू की गई यह सुविधा भी अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह पूरी तरह से मुफ्त है, लेकिन आपके अकाउंट से डेटा चार्ज कटेगा। वहीं दूसरी ओर, अगर आप वाई-फाई पर वाट्सऐप की वीडियो कॉल सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका डेटा भी खर्च नहीं होगा।

स्लो इंटरनेट ही होगा काफी

स्लो इंटरनेट ही होगा काफी

बताया जा रहा है कि वाट्सऐप का ये वीडियो कॉलिंग फीचर स्लो इंटरनेट पर भी काम करेगा। देश में अधिकतर लोगों के पास हाई-स्पीड इंटरनेट नहीं है, जिसकी वजह से उन लोगों को इंटरनेट चलाने में दिक्कत होती है। ऐसे में वाट्सऐप का ये फीचर उन लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। हालांकि, स्लो स्पीड में वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी कैसी होगी, ये देखा जाएगा।

सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल

सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल

वाट्सऐप का एक फीचर है एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड वीडियो कॉलिंग का। ऐसे में वाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फीचर भी एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड होगा। इसका मतलब यह है कि आप जो वीडियो चैट कर रहे हैं, उसे सिर्फ या तो आप देख सकेंगे या फिर वह शख्स, जिसके साथ आप चैट कर रहे हैं, इसके अलावा और कोई भी आपके वीडियो चैट को नहीं देख सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+