100 रुपए के Diesel-Petrol पर 100 रुपए का बोनस, आज है आखिरी दिन ऑफर का

अगर आप मोबीक्विक का इस्तेमाल करते हुए डीजल-पेट्रोल का भुगतान करते हैं तो आपको 100 फीसदी कैशबैक मिल जाएगा। मोबीक्विक का यह ऑफर 20 नवंबर से शुरू हुआ है और 24 नवंबर तक चलेगा।

FREE: ऐसे भरवाइए डीजल-पेट्रोल, सारे पैसे मिल जाएंगे वापस!

नई दिल्ली। जहां ओर डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, वहीं एक निजी कंपनी ऐसा प्लान लेकर आई है, जिसमें आपको मुफ्त में डीजल पेट्रोल मिल जाएगा। यह ऑफर दे रही मोबाइल वॉलेट कंपनी MobiKwik। इस कंपनी के ऑफर का इस्तेमाल कर के आप मुफ्त डीजल-पेट्रोल भरवा सकते हैं। इसके तहत कंपनी के निश्चित समय तय किया है, जिसमें अगर आप मोबीक्विक का इस्तेमाल करते हुए डीजल-पेट्रोल का भुगतान करते हैं तो आपको 100 फीसदी कैशबैक मिल जाएगा। मोबीक्विक का यह ऑफर 20 नवंबर से शुरू हुआ है और 24 नवंबर तक चलेगा। आइए जानते हैं कैसे मोबीक्विक के इस ऑफर के तहत पाएं 100 फीसदी कैशबैक।

इस समय भरवाएं डीजल-पेट्रोल

इस समय भरवाएं डीजल-पेट्रोल

अगर आप मोबीक्विक के जरिए 100 फीसदी कैशबैक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको शाम के 6 बजे से रात के 9 बजे के बीच डीजल-पेट्रोल भरवाना होगा। अगर इस बीच डीजल-पेट्रोल भरवाकर आप मोबीक्विक से भुगतान करते हैं तो आपको सारे पैसे कैशबैक के रूप में आपको मोबीक्विक वॉलेट में वापस मिल जाएंगे।

अधिकतम 100 रुपए का कैशबैक

अधिकतम 100 रुपए का कैशबैक

भले ही इस ऑफर के तहत आपको 100 फीसदी कैशबैक मिल रहा हो, लेकिन अधिकतम कैशबैक 100 रुपए तक का ही मिलेगा। यह कैशबैक 24 घंटे के अंदर मिलेगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल अगली बार डीजल-पेट्रोल भरवाने में किया जा सकता है। हालांकि, यह कैशबैक आपको सुपरकैश के रूप में मिलेगा। इस सुपरकैश का इस्तेमाल आप अगली बार डीजल-पेट्रोल के लिए तभी कर सकेंगे, जब आप कम से कम 200 रुपए का ट्रांजेक्शन करेंगे। आपको कैशबैक पाने के लिए कम से कम 10 रुपए की ट्रांजेक्शन करनी होगी।

किन पेट्रोल पंप पर मिलेगी ये सुविधा?

किन पेट्रोल पंप पर मिलेगी ये सुविधा?

इस ऑफर का लाभ हर पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा। मोबीक्विक ने अपनी वेबसाइट www.mobikwik.com पर पेट्रोल पंप की पूरी लिस्ट दी है, जहां से आप पेट्रोल पंप की लिस्ट देख सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा लगभग उन सभी पेट्रोल पंप पर मिलेगी, जहां पर मोबीक्विक से भुगतान स्वीकार किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए मोबीक्विक की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+