E-Wallet: कहीं स्विगी-जोमैटो से पिज्जा ना पड़ जाए महंगा, ई-वैलेट में चूक, आपको होम लोन से कर सकता है दूर

E-Wallet: स्विगी-जोमैटा से पिज्जा मंगाते समय अगर आप इसका भुगतान ई-वैलेट से करते हैं तो इसका भुगतान आपके लिए महंगा पड़ सकता है।

E-wallet

E-Wallet: बदलते दौर में चीजों को खरीदने का, पैसों के भुगतान का तरीका भी काफी बदल गया है। अब आसानी से अपने मोबाइल फोन के जरिए कहीं भी चंद संकेंड में कुछ भी खरीद सकते हैं, किसी को भी पैसा भेज सकते हैं, किसी लेनदेन का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। लेकिन इस बदलते दौर में आपको ऑनलान लेनदेन के तरीकों को बेहतर तरह से समझना काफी जरूरी है। ऑनलाइन ऐप आपको चंद सेकेंड में पैसा उधार के तौर पर लोन के लिए देने के लिए तैयार रहते हैं। इसके लिए तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे स्विगी, जोमैटो, पेटीएम, ओला आपको मुफ्त में एक वैलेट मुहैया कराते हैं, जिसमे आप एक तय राशि को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस पैसे का इस्तेमाल करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है।

कैसे बनता है ऑनलाइन वैलेट
गौर करने वाली बात है कि स्विगी, जोमैटो, पेटीएम आदि पर आप अपनी मर्जी से वैलेट नहीं बना सकते हैं। जब ये प्लेटफॉर्म आपको इसका विकल्प मुहैया कराते हैं तभी आपका वैलेट बनता है, जिसमे एक तय राशि जोड़ी जाती है, जिसका इस्तेमाल आप शॉपिंग के लिए या फिर किसी सेवा के भुगतान के लिए कर सकते हैं। यह एक तरह का लोन होता है जिसे कंपनियां आपको देती हैं ताकि आप उनके प्लेटफॉर्म पर अधिक खरीदारी कर सके। इसके पीछे का मकसद इन कंपनियों का अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना होता है। आपके वैलेट में कितनी राशि मिलेगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि पूर्व में आपने इस ऐप पर किस तरह का ट्रांजैक्शन किया है, कितनी शॉपिंग की है, शॉपिंग या लेन-देन में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की है। इसके आधार पर एक तय राशि आपको वैलेट में मुहैया कराई जाती है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

ई-वैलेट के इस्तेमाल से पहले पढ़ें नियम और शर्तें
यहां समझने वाली बात यह है कि इन ऑनलाइन ऐप के वैलेट का आप जो पैसा इस्तेमाल करते हैं, यह लगभग क्रेडिट कार्ड की ही तरह होता है। वैलेट में दी गई राशि का भुगतान करने के लिए कंपनियां आपको 30-50 दिन का समय मुहैया कराती हैं, इस समय के भीतर आप खर्च की गई राशि का भुगतान तय समय पर कर सकते हैं। हालांकि कुछ ऐप ऐसे भी हैं जो इस राशि पर आपसे कुछ टैक्स, सरचार्ज आदि भी वसूलती हैं। ऐसे में जब भी आप इस वैलेट का इस्तेमाल करें तो इसकी नियम-शर्तों को अच्छे से पढ़ लें। वहीं अगर आप तय समय से पहले वैलेट द्वारा इस्तेमाल की गई राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो इसके लिए आपको भारी भरकम जुर्माना देना पड़ता है, जोकि प्रति दिन या फिर प्रति माह की दर से हो सकती है।

पिज्जा का पैसा नहीं देना पड़ सकता है भारी
उदाहरण के तौर पर इसे ऐसे समझते हैं। अगर आप पेटीएम वैलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपने स्विगी या जोमैटो से 500 रुपए का पिज्जा ऑर्डर किया और इस ऑर्डर का भुगतान आप पेटीएम वैलेट से करते हैं। लेकिन पेटीएम वैलेट द्वारा इस्तेमाल की गई राशि को आप तय समय से पहले नहीं चुकाते हैं तो आप पर भारी भरकम फीस लगाई जा सकती है। ऐसे में पहले तो 500 रुपए का पिज्जा आपको महंगा पड़ेगा, दूसरा आपके सिबिल पर इसका असर दिखाई देगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि ऑनलाइन वैलेट में जब भी आपको कोई पैसा मुहैया कराया जाता है तो यह एक तरह का लोन होता है, जिसका भुगतान नहीं करने पर यह आपके क्रेडिट स्कोर पर असर डालता है। क्रेडिट स्कोर कई मायने में काफी अहम होता है। अगर वैलेट की राशि समय पर नहीं जमा की गई तो इसका असर क्रेडिट स्कोर पर देखने को मिलता है और आपका सिबिल स्कोर नीचे गिरता है। लिहाजा आप जब जरूरत पड़ने पर कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन आदि लेने के लिए बैंक जाएंगे तो आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। या फिर आपको महंगी ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+