81 लाख आधार डिएक्टिव, अपना कार्ड ऐसे चेक करें

नई दिल्ली। यूआईडीएआई ने करीब 81 लाख आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिए हैं। हालांकि, राज्य और साल के हिसाब से यूआईडीएआई ने डेटा जमा नहीं किया है। इसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने शुक्रवार को की है। आइए जानते हैं क्यों डिएक्टिवेट हुए ये आधार कार्ड।

इन 3 कारणों से डिएक्टिवेट हो सकते हैं आधार

इन 3 कारणों से डिएक्टिवेट हो सकते हैं आधार

1- सेक्शन 27 और 28 के प्रावधानों के मुताबिक किसी व्यक्ति के आधार को तब भी रद्द किया जा सकता है, जब एक ही व्यक्ति के एक से अधिक आधार बन गए हों।
2- अगर बायोमीट्रिक डेटा में या फिर उसके साथ लगाए गए दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो भी आधार रद्द किए जा सकते हैं।
3- पांच साल से कम के बच्चों का अगर आधार बना है तो 5 साल की उम्र के बाद और उसके बाद 15 साल की उम्र के बाद दोबारा बायोमीट्रिक पहचान देनी होती है। इसके लिए 2 साल की अवधि दी जाती है। इस अवधि के दौरान बायोमीट्रिक पहचान अपडेट न कराने पर भी आधार रद्द किए जा सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपने आधार का स्टेटस

ऐसे चेक करें अपने आधार का स्टेटस

सरकार यह डेटा नहीं दे सकती है कि किसके आधार को डिएक्टिवेट किया गया है और किसके नहीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है या फिर डिएक्टिव हो चुका है, तो आप भी आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे चेक करें आधार स्टेटस।
1- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाएं।
2- Verify Aadhaar Number पर क्लिक करें।
3- इसके बाद खुलने वाले पेज पर आपको अपने आधार नंबर की जानकारी भरनी होगी और सिक्योरिटी कोड डालकर Verify पर क्लिक करना होगा।
4- Verify पर क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर बाईं ओर सही का निशान दिखेगा और परिणाम आ जाएगा, जिस पर लिखा होगा- आधार नंबर xxxxx Exists! इसके ठीक नीचे आपकी उम्र, पता और मोबाइल नंबर भी लिखा होगा।
5- अगर सही का निशान नहीं आता है और परिणाम में आधार नंबर से जुड़ी जानकारियां नहीं दिखती हैं, तो समझ लीजिए कि आपका आधार डीएक्टिवेट हो चुका है।

अगर आधार डीएक्टिव है तो क्या करें?

अगर आधार डीएक्टिव है तो क्या करें?

अगर आपका आधार डीएक्टिव हो चुका है तो फिर आपको इसे दोबारा एक्टिव करने के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा। वहां पर आपको अपना बायोमीट्रिक डेटा और जरूरी दस्तावेज देने होंगे। आपको 25 रुपए का चार्ज भी देना होगा। आपका बायोमीट्रिक डेटा आपके नए बायोमीट्रिक डेटा से मिलाया जाएगा। अगर डेटा का मिलान नहीं हुआ तो आपका आधार एक्टिव नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि आपका बायोमीट्रिक डेटा चाहिए होगा, इसलिए आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+