बार-बार न भरें नाम और पता, ऐसे चुटकी में बुक करें ट्रेन की टिकट
नई दिल्ली। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि रेल टिकट बुक करने में लगने वाले समय को कम कैसे किया जा सकता है तो अब रेलवे ने आपके लिए कुछ खास योजना बनाई है। रेलवे ने हाल ही में एमवीजा ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप टिकट बुक कर सकेंगे। यह एक तरह का ई-वॉलेट है। अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करके टिकट बुक करते हैं तो आप काफी तेजी से टिकट बुक कर लेंगे।

कैसे जल्दी बुक होगी टिकट?
दरअसल, लैपटॉप या मोबाइल से टिकट बुक करते समय आपको बार-बार अपनी पर्सनल जानकारी भरनी होती है, लेकिन अगर आप एमवीजा का इस्तेमाल करके टिकट बुक करेंगे तो आपको ऐसा बार-बार नहीं करना होगा। जैसे ही आप टिकट बुक करके आगे बढ़ेंगे तो आपकी सारी जानकारी खुद व खुद सामने आ जाएगी। साथ ही, इस ऐप के जरिए पैसे भी तेजी से ट्रांसफर होंगे। इस तरह एक तो आपका समय अपना नाम-पता भरने में बचेगा और दूसरा भुगतान होने में आपका समय बचेगा, जिसके चलते आपकी टिकट जल्दी बुक हो जाएगी।
मिलेगा कैशबैक भी
अगर mVisa (एमवीजा) ऐप के जरिए आप अपनी ट्रेन टिकट का भुगतान करते हैं तो आपको आईआरसीटीसी की तरफ से कुछ कैशबैक भी दिया जाएगा। आईआरसीटी की तरफ से 4 सितंबर तक के लिए इस प्रमोशनल ऑफर की पेशकश की गई है। इसके तहत रेल टिकटों पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। आपको बता दें कि रेलवे 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' सेवा पहले ही शुरू कर चुकी है, जिससे ग्राहकों को काफी फायदा हो रहा है और अब इस नई सेवा से और अधिक फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications