Apple In India: भारत में एप्पल का बढ़ता बिजनेस, जानिए क्यों है यह बड़ी सफलता
Apple In India: भारत में एप्पल अपने बिजनेस को लगातार बढ़ा रहा है। भारत में कंपनी अपने उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कंपनी चीन पर से अपनी निर्भरता को कम कर रही है।

Apple in India: एप्पल फोन लोगों में काफी लोकप्रिय है, हर कोई इस फोन को खरीदने की ख्वाहिश रखता है, लेकिन काफी महंगा होने की वजह से बहुत कम लोग इस फोन को खरीद पाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इस फोन को खरीदने वालों की संख्या भारत में बढ़ रही है।
25 साल से भारत में बिजनेस कर रहा एप्पल
भारत में अपने बढ़ते बिजनेस को देखते हुए एप्पल ने अपना पहला एप्पल स्टोर मुंबई में खोल दिया है। जबकि दिल्ली में आज दूसरा एप्पल स्टोर खोला गया है। खुद कंपनी के सीईओ दोनों ही स्टोर के उद्घाटन के दौरान मौजूद थे। एप्पल की बात करें तो यह कंपनी भारत में 25 साल से अपना बिजनेस कर रही है।
2017 में भारत में एसेंबलिंग की शुरुआत
भारत में एप्पल फोन को 2017 से असेंबल किया जा रहा है। भारत में बढ़ते बाजार को देखते हुए यहां अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कंपनी विस्तार कर रही है। भारत में भविष्य के बिजनेस को देखते हुए कंपनी लगातार यहां अपना निवेश बढ़ा रही है।
दूसरे देश में भी जाएंगे भारत में बने फोन
दरअसल एप्पल अपने फोन का निर्माण भारत में नहीं करती है। कंपनी फोन को असेंबल भी पहले दूसरे देश में करती थी और इसके बाद इसे भारत में लाकर बेचा जाता था। लेकिन अब एप्पल भारत में बड़े पैमाने पर फोन का निर्माण करने जा रहा है। यहां फोन का निर्माण करने के बाद इसे दूनिया के दूसरे हिस्सों में भी भेजा जाएगा।
चीन को को पीछे छोड़ने की तैयारी
एप्पल पहले चीन में ही अपने फोन का बड़ा निर्माण करता था, लेकिन अब भारत में कंपनी उत्पादन कर रही है। एप्पल के अलावा फॉक्सकॉन, पेगैट्रोन, विस्ट्रोन भी भारत में ही उत्पादन कर रहे हैं। फिलहाल भारत में एप्पल का 12-18 फीसदी फोन बनेगा। कंपनी 2025 तक इसे 25 फीसदी तक ले जाने की कोशिश करेगी। जबकि 2027 तक कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि दुनिया के 50 फीसदी एप्पल फोन मेड इन इंडिया होंगे।
भारत में बढ़ता व्यापार
एप्पल ने भारत में 2023 में कुल 50 हजार करोड़ रुपए के प्रोडक्ट बेचे हैं। वहीं 45 हजार करोड़ के एप्पल उत्पाद भारत में बने और इन्हें दूसरे देश में बेचा गया। एप्पल के बाद सैमसंग दूसरे नमंबर है जिसने इस साल 32800 करोड़ के उत्पाद का भारत में निर्माण करके दूसरे देशों में इसे बेचा है।
60 हजार कर्मचारी
भारत में एप्पल कंपनी के हर तिमाही में ग्रोथ देखने को मिल रही है। कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता को लगातार कम कर रही है और वह भारत में अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। भारत में तकरीबन 60 हजार कर्मचारियों के साथ एप्पल कंपनी आई फोन 11 से लेकर आईफोन 14 तक बना रही है।
भारत के लिए बड़ी उम्मीद
भारत में एप्पल के विस्तार से ना सिर्फ भारत के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि यहां के लोगों को एप्पल के उत्पाद अन्य देशों की तुलना में सस्ते भी मिलेंगे। इसके साथ ही एप्पल जैसी बड़ी कंपनी के भारत में निवेश करने से बाकी की दूसरी वैश्विक कंपनियों की भी भारत को लेकर सोच बदलेगी।












Click it and Unblock the Notifications