घर खरीदारों के लिए खुशखबरी: 45 लाख तक के घर के लिए होम लोन होगा सस्ता

नई दिल्ली। काम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 45 लाख तक के घर खरीदारों के लिए होम लोन को सस्ता कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सस्ते मकानों के खरीदारों के लिये लोन सुविधा को और बेहतर बना दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 35 लाख रुपए तक के कर्ज को प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिग के लोन की कैटेगरी में शामिल करने कै ऐलान किया है।

 Housing loan upto Rs 35 lakh in metros will be treated as priority sector lending: RBI
आरबीआई ने लोगों को राहत देते हुए 35 लाख तक के होम लोन को प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिग कैटेगरी में रखने का फैसला किया है। आपको बता दें कि प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिग कैटेगरी के लोन बाकी लोन के मुकाबले सस्ते होते हैं। आरबीआई के फैसले के मुताबिक 45 लाख रुपये तक की कीमत वाले मकानों के लिए होगी। यानी आरबीआई के इस फैसले के बाद 35 लाख रुपए तक के होम लोन सस्ते हो जाएंगे।

रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रायोरिटी सेक्टर लोन के तहत होम लोन सीमा पात्रता को महानगरों के लिए संशोधित कर 35 लाख रुपए और अन्य शहरों के लिए 25 लाख रुपए किया जाएगा। इसके लिए आपको कुछ शर्ते भी माननी होगी। शर्तों के मुताबिक 10 लाख और उससे ज्यादा आबादी वाले शहरों में ऐसे मकानों की कुल कीमत 45 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि दूसरे शहरों में मकानों का दाम 30 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की 6 जून को द्वैमासिक मौद्रिक नीति के साथ विकास और नियामकीय नीतियों के दौरान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+