Honda Elevate SUV: होंडा की मिड साइज SUV की बुकिंग शुरू, जानिए कब सड़कों पर दौड़ेगी एलिवेट
होंडी कार्स इंडिया ने मिड साइज एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। अगले कुछ महीने में नई मॉडल की एसयूवी सड़कों पर दिखाई देगी।
Honda Elevate SUV: होंडा कार्स इंडिया ने देश में आगामी एलिवेट एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। होंडा का ये नया मॉडल ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला है। दावा किया जा है कि मिड साइज एसयूवी अब तक बाजार में उपलब्ध टॉप सी-सेगमेंट एसयूवी मॉडल को टक्टर देने वाली है। होंडा कार्स ने इस एलिवेट एसयूवी मॉडल की बुकिंग के लिए 25000 रुपए की टोकन राशि तय की है।
होंडा की अपकमिंग मिड साइज एसयूवी मॉडल 4,312 मिमी लंबी, 1,790 मिमी चौड़ी, 1,650 मिमी ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी है। साइज की तुलना में एलिवेट एसयूवी का नया मॉडल हुंडई क्रेटा एसयूवी की तुलना में 12 मिमी लंबी, 15 मिमी ऊंची है। इसमें 40 मिमी लंबा व्हीलबेस है।

Photo: Twitter @MotorOctane
होंडा के अनुसार, नई एलिवेट एसयूवी में 5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी के समान 1.5-लीटर, डीओएचसी, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 6,600rpm पर 119.4bhp और 4,300rpm पर 145Nm टॉर्क पैदा करने के लिए तैयार किया गया है। होंडा के मुताबिक इस साल सिंतबर महीने तक नई एलिवेट एसयूबी आ सकती है। इसके अलावा, होंडा एलिवेट एसयूवी में यह 1.5-लीटर इंजन दो ट्रांसमिशन विकल्प होंगे। जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी गियरबॉक्स शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications