Hindenburg New Report: अब किसे निशाना बनाएगा हिंडनबर्ग? जल्द आ रही है नई रिपोर्ट
Hindenburg new report: हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट ने भारतीय शेयर बाजार में तहलका मचा दिया था। वहीं अब फर्म जल्द अपनी नई रिपोर्ट जारी करेगी।

Hindenburg Research New Report: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग को अब हर भारतीय जानता है। कैसे 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की एक रिसर्च रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के विशाल सामाज्य को हिलाकर रख दिया था। इस रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि हिंडनबर्ग अब नया तहलका मचाने जा रहा है।
नए टारगेट पर जारी होगी रिपोर्ट
हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द ही एक और टारगेट पर नई रिपोर्ट जारी करेगा। नाथन एंडरसन की इस फर्म ने कुछ घंटों पहले एक ट्वीट में इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि अपने ट्वीट में फर्म ने ना किसी का नाम लिया और ना ही डिटेल शेयर की है। बस ट्वीट में 'नई रिपोर्ट जल्द- एक और बड़ी रिपोर्ट' लिखा है।
बाजार में फिर मची ट्वीट से हलचल
न्यूयॉर्क की रिसर्च फर्म के लेटेस्ट ट्वीट ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। हालांकि फर्म ने अपने ट्वीट ने अगली रिपोर्ट के जारी होने के समय या रिपोर्ट किससे जुड़ी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक ट्वीट के बाद दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति टेंशन में आ गए हैं!
अडानी से छिना था एशिया के सबसे अमीर होने का खिताब
बता दें कि हिंडनबर्ग एक फाइनेंशियल रिसर्च कंपनी है, जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव मार्केट के आंकड़ों का एनालिसिस करती है। नाथन एंडरसन ने इस फर्म की स्थापना साल 2017 में की थी। फर्म को इस साल और ज्यादा पॉपुलैरिटी उस वक्त मिली, जब इसने अरबपति गौतम अडानी के ग्रुप पर एक रिपोर्ट 24 जनवरी को पेश की, जिसके बाद लगभग पांच हफ्तों के अंदर अडानी ग्रुप में तेजी से गिरावट के साथ भूचाल आ गया था। रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाते हुए कई सवाल पूछे थे।












Click it and Unblock the Notifications