अडानी के बाद अब किसका होगा अगला नंबर? हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट पर यूजर्स ने बताए नाम

हिंडनबर्ग एक और रिपोर्ट जारी करने वाला है। जिसका जानकारी फर्म ने ट्वीट करते हुए दी। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग रिपोर्ट को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं।

Hindenburg New Report

Hindenburg New Report: अडानी ग्रुप पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट में घमासान मचाने वाली हिंडनबर्ग अब एक और नई रिपोर्ट जारी करने जा रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक नया ट्वीट करते हुए तहलका मचा दिया है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने मचाया तहलका

अपने हालिया ट्वीट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'जल्द नई रिपोर्ट- एक और बड़ी।' जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो चुका है। यूजर्स अपने-अपने तरीके से अनुमान लगा रहे हैं।

अगला कौन होगा?

दुनिया के दूसरे नंबर के अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी के साम्राज्य को हिंडनबर्ग ने हिलाकर रख दिया है। ऐसे में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के निशाने पर अगला कौन होगा। फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन हिंडनबर्ग के एक ट्वीट के बाद दुनिया के सभी उद्योपतियों की नींद उड़ गई है। हालांकि हिंडनबर्ग ने नहीं बताया कि नई रिपोर्ट किस पर और कब आएगी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अपने तरीके से अलग-अलग रिएक्शन और कयास लगा रहे हैं।

यूजर लगा रहे अनुमान

गुरुवार देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्वीट किया, जो अब वायरल हो चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर भी अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी यूजर ने इस रिपोर्ट को यूएस बैंक के ऊपर जारी करने का अनुमान लगाया तो किसी ने फिर से अडानी को लेकर रिपोर्ट आ सकती है। दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी है, जो इस ट्वीट के बाद जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस फर्म की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने 106 पेज की एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाते हुए 88 सवाल खड़े किए थे। रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेल कंपनियां बनाकर स्टॉक्स में हेरफेरी और धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+