असम में महिला उद्यमिता सहायता योजना की शुरुआत, सरकार करेगी इतने रुपए की मदद?
Himanta Biswa Sarma: असम सरकार ने मंगलवार (1 अप्रैल) को महिलाओं के लिए अपनी सबसे बड़ी उद्यमिता सहायता योजना शुरू की, जिसके तहत स्वयं-रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए महिलाओं को 10,000 रुपये का बीज पूंजी (सीड कैपिटल) दिया जाएगा। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान' (Mukhya Mantri Mahila Udyamita Abhiyan) है।

इसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिश्वनाथ जिले के बेहाली में लॉन्च किया, और वहीं इस योजना को चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
'30 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा'
वहीं इस योजना की जानकारी देते हुए असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (X) पोस्ट में कहा, 'असम की सबसे बड़ी महिला उद्यमिता सहायता योजना शुरू की गई। 30 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।"
उन्होंने कहा, "हमारी माताओं और बहनों के आशीर्वाद से, आज हमने 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान' शुरू किया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10,000 रुपये की बीज पूंजी प्रदान की जा रही है।"
असम में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में स्कूल से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहु-स्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया, "निःशुल्क प्रवेश, मुफ्त स्कूली शिक्षा, 'ओरुणोदोई' योजना के तहत आजीविका सहायता, MMMUA, वृद्धावस्था पेंशन और मुफ्त राशन-हर कदम पर हम अपनी नारी शक्ति के साथ मजबूती से खड़े हैं।"
योजना के चरणबद्ध लाभ
- पहले वर्ष में 10,000 रुपये की बीज पूंजी मिलेगी
- दूसरे वर्ष में, यदि बीज पूंजी का सही उपयोग होता है, तो 25,000 रुपये मिलेंगे (12,500 रुपये का ऋण और उतनी ही राशि सरकार से सहायता के रूप में)
- तीसरे चरण में, महिलाओं को 50,000 रुपये का सहयोग दिया जाएगा
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "इस योजना के माध्यम से, हम असम में सूक्ष्म-स्तरीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखते हैं।"
'लखपति बाइदेव' यात्रा की शुरुआत
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लखपति बाइदेव' यात्रा की शुरुआत की है। बेहाली में 23,375 महिला उद्यमियों को योजना के तहत पहले चरण के चेक वितरित किए गए।
इस योजना से कुल 27,04,161 स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याओं को लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें Asam MLA Viral Video: लाल की जगह गुलाबी रिबन देख भड़के विधायक, कर्मचारी को केले के तने से पीटा, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications