चौथी बार Hero Motocorp बढ़ाएगा कीमतें, 1 दिसंबर से महंगी हो जाएंगी Bikes, जानिए कितना बढ़ेंगे दाम

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प बाइक्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी।

Hero Motocorp Price Hike: देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प बाइक्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। चालू वित्त वर्ष में इससे पहले कंपनी अपने प्रोडक्स की कीमतों में वृद्धि कर चुकी है। ये चौथा मौका है जब हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने आखिरी बार सितंबर में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत में एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

Hero Motocorp price hike

हीरो मोटोकॉर्प की बाइक 1 दिसंबर से बाइक्स महंगी हो जाएंगी। देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि की है। एक दिसंबर 2022 से सभी बाइक्स और स्कूटरों की कीमतें अधिकतम 1500 रुपए तक बढ़ जाएंगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने दैनिक चार्ट पर एक ब्रेकआउट दिया है। इसका कारण ये था कि कि निफ्टी 50 के शीर्ष पर पहु्ंच गया। क्योंकि यह 2750 रुपये से ऊपर खुला है। इस सप्ताह सोमवार यानी 24 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 2719.97 रुपये पर खुला और 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सुबह 9:25 बजे ही दिन के उच्च स्तर 2804 रुपये पर पहुंच गया। 10:40 पर स्क्रिप ने 2762 रुपये की बोली लगाई गई।

हीरो मोटोकॉर्प अब अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में ऊपर की ओर संशोधन करेगा। मूल्य वृद्धि 1500 रुपये तक होगी। कीमतों में वृद्धि कंपनी के मॉडल्स और बाजारों के अनुसार अलग-अलग होगी। बाइक की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर कंपनी की ओर से कहा गया "यह फैसला महंगाई की वजह से लिया गया है। हमारी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में वृद्धि समग्र मुद्रास्फीति लागत के कारण जरूरी हो गई है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+